- सोमेश चंद्र सोरेन की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी
- ग्रामीणों ने कहा—झूमर जैसे आयोजन बढ़ाते हैं सामाजिक एकजुटता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
धालभूमगढ़ प्रखंड के महुलीशोल पंचायत के चौतरो फुटबॉल मैदान में रविवार को सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए झूमर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन से कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और झूमर की ताल पर मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : भादुआ पंचायत में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, विजेता टीम को मिला सम्मान
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हंसदा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, नरेन सोरेन, चैतन मुर्मू, मुखिया बिक्रम टुडू, कान्हू सामंत, काजल डॉन, शेख शहजादा, धीरेन्द्र नाथ पाल, बिक्रम सोरेन, कमल मंडल, मंगल हंसदा, प्रणव महतो और जीवन हेंब्रम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने झूमर नृत्य की परंपरा को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे आगे भी संजोकर रखने का आह्वान किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर नवजात शिशु का अस्पताल बिल माफ
जनप्रतिनिधियों ने कहा—झूमर नृत्य समाज की धरोहर
झूमर की ताल पर थिरकते कलाकारों और तालियों की गूंज से पूरा मैदान उत्सव के माहौल में बदल गया। ग्रामीणों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने में सहायक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
























