- दिगड़ी गांव में शोक की लहर, झामुमो प्रत्याशी सहित कई कार्यकर्ता हुए उपस्थित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के उल्दा पंचायत स्थित दिगड़ी गांव निवासी एवं झामुमो समर्थक 70 वर्षीय घासीराम सिंह का कल रात उनके आवास पर निधन हो गया। वे झामुमो पंचायत अध्यक्ष उपेन सिंह उर्फ पांडू के पिता थे। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह झामुमो के भावी विधायक प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अपने समर्थकों के साथ दिगड़ी गांव पहुंचे और स्वर्गीय घासीराम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसे भी पढ़ें : Chandil : झोपड़ी में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति और मवेशी जलकर खाक
झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, भावनात्मक माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
इस मौके पर झामुमो घाटशिला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, दुलाराम टुडू, सुशील मार्डी, पिंटू महतो, पंचायत उपाध्यक्ष दुखु सोरेन, सचिव सदानंद सोरेन, सुबोध महतो, संजू गोराई, मधु सिंह और जयदेव गोराई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
























