- झामुमो प्रवक्ता का व्यापक जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों-युवाओं में दिखा मजबूत असर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने स्व. रामदास सोरेन की राजनीतिक विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए घाटशिला विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क अभियान की कमान संभाली थी। उन्होंने दिवंगत नेता के अधूरे सपनों को पूरा करने और उनकी जनता-सेवा की प्रतिबद्धता को जीवंत रखने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के सुदूर इलाकों, टोलों और शहरी बस्तियों में लगातार दौरा किया। कुणाल षाड़ंगी ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि स्व. रामदास सोरेन की आत्मा की शांति और उनके विकास कार्यों के सम्मान में युवा, ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो नेता उपेन सिंह के पिता घासीराम सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सोमेश चंद्र सोरेन
कुणाल षाड़ंगी ने ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बढ़ाया झामुमो का मजबूत जनसमर्थन
कुणाल षाड़ंगी के लगातार सक्रिय रहने से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा और चुनाव अभियान को दिशा दी। उनके प्रयासों का सीधा असर जनभावनाओं पर दिखाई दिया, जहां ग्रामीणों, युवा वर्ग और विभिन्न सामाजिक समूहों ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के प्रति अपने समर्थन को खुलकर व्यक्त किया। स्थानीय मुद्दों पर संवाद, विकास कार्यों का वादा और स्व. रामदास सोरेन के प्रति सम्मान—इन सभी ने मिलकर झामुमो के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार किया जो इस चुनाव में निर्णायक साबित हुआ और सोमेश सोरेन की शानदार जीत हुई।
























