- वन विभाग की पहल से घुमावदार मोड़ों पर दृश्यता बढ़ी, वाहन चालकों को सुरक्षा
- सड़क किनारों की सफाई से बढ़ी सुरक्षा, स्थानीय लोगों ने सराहा वन विभाग की पहल
- सड़क सुरक्षा और आसान आवागमन में वन विभाग की भूमिका
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक के निर्देश पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी हुई झाड़ियों की सफाई कराई गई। बताया गया कि मार्ग पर कई घुमावदार मोड़ ऐसे थे, जहां घनी झाड़ियों की वजह से विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की स्पष्ट दृश्यता नहीं हो पा रही थी। इससे आमने-सामने वाहन टकराने का खतरा बना रहता था और कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
इसे भी पढ़ें : Bodam : बोड़ाम के एक होटल परिसर में मारपीट, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सड़क किनारों की सफाई से दुर्घटनाओं की आशंका में कमी
गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक ने बताया कि वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेषकर घुमावदार मोड़ों पर झाड़ियों की कटाई कराई गई है। अब विपरीत दिशा से आने वाले वाहन समय रहते देखे जा सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी। स्थानीय लोग और वाहन चालक इस पहल से संतुष्ट हैं और मानते हैं कि इस सफाई अभियान से न केवल सड़क अधिक सुरक्षित हुई है, बल्कि आवागमन भी पहले से अधिक सुगम हो गया है।
























