जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम इकाई के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग (डिप्लोमा) परीक्षा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा स्थित संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है। संत जेवियर कल्याण केंद्र के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 12 जुलाई को सुबह 9:15 बजे किया जाएगा, जिसके बाद कराटे प्रशिक्षण का सत्र शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की; रक्तदान, मलेरिया नियंत्रण और संस्थागत प्रसव पर दिया विशेष जोर
मुंबई से चाईबासा पहुंचेंगे कराटे विशेषज्ञ सिहान आनंद रत्ना
इस राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप और ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का मुख्य संचालन जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर व मुख्य कराटे प्रशिक्षक सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट 7वीं डॉन, जापान) द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वे विशेष रूप से मुंबई से चाईबासा पहुंच रहे हैं। उनके साथ इस तकनीकी प्रशिक्षण और परीक्षा के सफल संचालन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन, जापान) तथा सेंसाई डॉ. अमरीश अनीश (ब्लैक बेल्ट 3rd डॉन, जापान) भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।


























