Share

Ghatsila : हलुदबनी में फुटबॉल का महाकुंभ, युवाओं के जोश से गूंजा मैदान

  • दो दिवसीय फाइनल प्रतियोगिता में उमड़ा खेल प्रेमियों का सैलाब

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : ग्राम हलुदबनी स्थित क्लब खेरवाल मार्शल, माड़वा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोमेश चन्द्र सोरेन को उपस्थित होना था, किंतु अपरिहार्य कारणों से वे शामिल नहीं हो सके। उनके निर्देशानुसार घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू कार्यक्रम में पहुंचे और उनकी उपस्थिति में फाइनल मुकाबला खेला गया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डी.एफ.सी. बोडाडीह को ₹20,000, द्वितीय पुरस्कार दादा एफ.सी. को ₹15,000, तृतीय पुरस्कार जूनियर जारपा बाघुडिया को ₹7,000 तथा चतुर्थ पुरस्कार डी.एफ.सी. धोडागा को प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें :Musabani : बेनासोल में वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा, एकता का दिखा संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए दुर्गा चरण मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और झारखंड में युवाओं की खेलों के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अबनी महतो, देवलाल माहतो, विक्रम मुर्मू, ध्यान चाद सोरेन, सुशांत पात्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही क्लब के सदस्य ठाकुर प्रसाद मुर्मू, चेतन मुर्मू, बैद्यनाथ टुडू, जवाहरलाल मुर्मू, सरकार मुर्मू, धीरेन्द्र नाथ मुर्मू, मोटका मुर्मू, कृष्णा हासदा, अजीत मुर्मू, धुमा मुर्मू और नरेस मुर्मू समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि क्षेत्रीय एकता, उत्साह और खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला भी साबित हुआ।

Leave a Comment

Musabani : बेनासोल में वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

युवाओं ने तीरंदाजी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन रहे मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरण

  • युवाओं ने तीरंदाजी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन रहे मुख्य अतिथि
  • विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनासोल गाँव में वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुरुष तीरंदाजी, महिला तीरंदाजी, म्यूजिकल चेयर, सुई–सूता दौड़ तथा बालिका मोमबत्ती रेस जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष तीरंदाजी में सागेन मार्डी को प्रथम पुरस्कार स्वरूप साइकिल तथा बाजुन बेसरा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में टेबल फैन प्रदान किया गया। वहीं महिला तीरंदाजी में शर्मिला हेम्ब्रम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर अलमारी और सुकुल मुनी सोरेन को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ड्रेसिंग टेबल देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों ने वीर शहीद दिलीप बेसरा के साहस और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

Ghatsila : वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

घाटशिला में आयोजित समारोह में शहीद के साहस और बलिदान को किया गया नमन देशभक्ति के माहौल में शहीद दिलीप

  • घाटशिला में आयोजित समारोह में शहीद के साहस और बलिदान को किया गया नमन
  • देशभक्ति के माहौल में शहीद दिलीप बेसरा को भावभीनी श्रद्धांजलि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला रेलवे ओवरब्रिज के समीप आयोजित वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वीर शहीद के पूज्य माता-पिता की स्नेहिल उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया। साथ ही घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, त्याग तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के चहुंमुखी विकास का संकल्प : मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने तेज किया प्रचार अभियान

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शहीद के आदर्शों को बताया प्रेरणा स्रोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। उनका जीवन हमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है। उन्होंने आयोजन समिति और उपस्थित सभी गणमान्यजनों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समारोह के दौरान वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा और उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे शहीद दिलीप बेसरा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तथा राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।

Jamshedpur : मानगो के चहुंमुखी विकास का संकल्प : मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने तेज किया प्रचार अभियान

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की मौजूदगी में रोड नंबर 4 व 5 में चला जोरदार जनसंपर्क चुनाव चिह्न ‘ईंटें’

  • जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की मौजूदगी में रोड नंबर 4 5 में चला जोरदार जनसंपर्क
  • चुनाव चिह्न ईंटेंपर मतदान की अपील, समर्थन से मजबूत दिखा पलड़ा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। मानगो स्थित रोड नंबर 4 और रोड नंबर 5 में चलाए गए जनसंपर्क अभियान में समाज के हर वर्ग—युवा, महिला और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस दौरान झामुमो की केंद्रीय सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, पूर्व जिला समिति उपाध्यक्ष सागेण पूर्ति तथा महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई और सविता दास सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान पारडीह चौक और कुमरूम बस्ती तक पहुंचा, जहां “लक्की सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

पारडीह चौक से कुमरूम बस्ती तक गूंजे समर्थन के नारे

जनसंपर्क के दौरान लक्की सिंह का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों की भारी भीड़ ने अभियान को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रत्याशी ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए उनके पास ठोस ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, नाली-गली निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

विकास के लिए तैयार है ठोस ब्लूप्रिंट, जनता से किया वादा

लक्की सिंह ने आगे कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा मानगो में वेंडर जोन का निर्माण कराया जाएगा। ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान के दिन बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 08 पर चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर दें। जनसंपर्क के दौरान दिखे उत्साह और समर्थन को देखते हुए उनका पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है।

Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनोहर माहौल बनाया मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों

  • विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनोहर माहौल बनाया
  • मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की सचिव जयंती शांता, जेवियर पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील सिंह, जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की प्रधानाध्यापिका निभा सिंह, पुलिस उपाध्यक्ष (डीएसपी) अनिमेष गुप्ता, जिला कोषाधिकारी (सरायकेला-खरसावां) अपर्णा सिंह एवं रोटरी क्लब के प्रबंधक सुनित कुमार के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में हाता ब्रांच के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, टाटा ब्रांच के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई और बच्चों के फैमिली डांस, पापा मेरे पापा, इंक्रेडिबल इंडिया, मेरा वाला डांस, भूल भुलैया, जादू डांस, युग यात्रा, नारी शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय सचिव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षिकाएं किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, प्रियंका, रिचा, निर्मला, आस्था, नीता, सौम्या, राखी, पल्लवी, सुमित्रा, जय श्री, स्नेहा और शिक्षक संदीप, आनंद, अजय सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

जनता अब परिवारवाद को नकार, नए और योग्य नेतृत्व को दे रही मौका एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के पक्ष

  • जनता अब परिवारवाद को नकार, नए और योग्य नेतृत्व को दे रही मौका
  • एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के पक्ष में भव्य जनसमर्थन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में सोमवार को मानगो क्षेत्र में आयोजित भव्य पदयात्राएं पूरी तरह सफल रहीं। इन पदयात्राओं का नेतृत्व माननीय विधायक सरयू राय ने किया। पदयात्राओं में उमड़े भारी जनसैलाब ने मानगो में एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से प्रारंभ हुई, जबकि दूसरी पदयात्रा हीरा होटल के समीप से निकाली गई। सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Potka : हाता–मुसाबनी सड़क में दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

मानगो में पदयात्राओं में उमड़ा भारी जनसैलाब, समर्थन बढ़ा

विधायक सरयू राय ने डाइगुट्टू, दीपसाही कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड और गौड़ बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में भी पदयात्रा की। उन्होंने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि मानगो की जनता मेयर का चुनाव करेगी, न कि मेयर पति का। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहा है, उसे जनता पूरी तरह परास्त करेगी। वही व्यक्ति कभी सांसद, कभी विधायक, कभी मंत्री बनना चाहता है और अब मेयर बनने की महत्वाकांक्षा रखता है। लेकिन जनता अब पुराने चेहरों को नकार कर नए, योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चुनने का मन बना चुकी है।”

इसे भी पढ़ें : Jhargram : DLSA की मदद से महिला को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रुपये का क्लेम मिला

सरयू राय ने पुराने नेताओं की महत्वाकांक्षा पर जनता को चेतावनी दी

सरयू राय ने कहा कि वे एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और लोगों से संवाद कर वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट होकर चुनाव में सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर वे शक्तियां हैं जो देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना चाहती हैं, जबकि दूसरी ओर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यही कारण है कि मानगो नगर निगम का यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसंवाद और घर-घर प्रचार जारी

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अजय कुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, संतोष भगत, नवीन गौड़, अशोक गौड़, राजू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा और जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सरयू राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक, सभी क्षेत्रों में नई, सशक्त और ईमानदार नेतृत्व क्षमता को अवसर दिया जाए। जनता परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को नकार कर युवा, योग्य और स्वतंत्र नेतृत्व के पक्ष में खड़ी हो रही है।

Potka : हाता–मुसाबनी सड़क में दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सड़क मरम्मत के बाद भी दिखाई दी लंबी-लंबी दरारें, विभाग पर लापरवाही का आरोप कांग्रेस ने विभाग से दोषियों पर

  • सड़क मरम्मत के बाद भी दिखाई दी लंबी-लंबी दरारें, विभाग पर लापरवाही का आरोप
  • कांग्रेस ने विभाग से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : जीवन रेखा के रूप में जानी जाने वाली हाता–मुसाबनी सड़क (एमडीआर 172) की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यह सड़क लगभग एक साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से मरम्मत कराई गई थी, लेकिन मरम्मत के कुछ ही महीनों बाद सड़क पर दरारें उभरने लगी थीं। ठेकेदार द्वारा दोबारा मरम्मत कराने के बावजूद अब एक साल के बाद सड़क के कई हिस्सों में लंबी-लंबी दरारें दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सरमादा, जुड़ी, दबाँकी पुलिया के समीप और कलिकापुर सहित कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खतरनाक हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : DLSA की मदद से महिला को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रुपये का क्लेम मिला

हातामुसाबनी सड़क में बार-बार मरम्मत के बावजूद गुणवत्ता पर सवाल

इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद दास एवं जिला महासचिव जय राम हांसदा ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और इसे गुणवत्ता के नाम पर लूट का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मरम्मत केवल औपचारिकता निभाते हुए “थूक पॉलिश” की तरह की गई, जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस नेताओं ने विभाग को लिखित शिकायत देने की बात कही और दोषी ठेकेदार के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं होने पर यह आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन सकती है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top