Share

Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

  • जनता अब परिवारवाद को नकार, नए और योग्य नेतृत्व को दे रही मौका
  • एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के पक्ष में भव्य जनसमर्थन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में सोमवार को मानगो क्षेत्र में आयोजित भव्य पदयात्राएं पूरी तरह सफल रहीं। इन पदयात्राओं का नेतृत्व माननीय विधायक सरयू राय ने किया। पदयात्राओं में उमड़े भारी जनसैलाब ने मानगो में एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से प्रारंभ हुई, जबकि दूसरी पदयात्रा हीरा होटल के समीप से निकाली गई। सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Potka : हाता–मुसाबनी सड़क में दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

मानगो में पदयात्राओं में उमड़ा भारी जनसैलाब, समर्थन बढ़ा

विधायक सरयू राय ने डाइगुट्टू, दीपसाही कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड और गौड़ बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में भी पदयात्रा की। उन्होंने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि मानगो की जनता मेयर का चुनाव करेगी, न कि मेयर पति का। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहा है, उसे जनता पूरी तरह परास्त करेगी। वही व्यक्ति कभी सांसद, कभी विधायक, कभी मंत्री बनना चाहता है और अब मेयर बनने की महत्वाकांक्षा रखता है। लेकिन जनता अब पुराने चेहरों को नकार कर नए, योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चुनने का मन बना चुकी है।”

इसे भी पढ़ें : Jhargram : DLSA की मदद से महिला को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रुपये का क्लेम मिला

सरयू राय ने पुराने नेताओं की महत्वाकांक्षा पर जनता को चेतावनी दी

सरयू राय ने कहा कि वे एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और लोगों से संवाद कर वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट होकर चुनाव में सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर वे शक्तियां हैं जो देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना चाहती हैं, जबकि दूसरी ओर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यही कारण है कि मानगो नगर निगम का यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसंवाद और घर-घर प्रचार जारी

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अजय कुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, संतोष भगत, नवीन गौड़, अशोक गौड़, राजू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा और जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सरयू राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक, सभी क्षेत्रों में नई, सशक्त और ईमानदार नेतृत्व क्षमता को अवसर दिया जाए। जनता परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को नकार कर युवा, योग्य और स्वतंत्र नेतृत्व के पक्ष में खड़ी हो रही है।

Ranchi : 11 हजार सहायक आचार्यों का वेतन विवाद, 9 माह से भुगतान नहीं मिलने का दावा

संघ ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग ने बताया प्रक्रिया लंबित जेबी लाइव, रिपोर्टर रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ

  • संघ ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग ने बताया प्रक्रिया लंबित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ के सचिव मैनेजर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के करीब 11 हजार सहायक आचार्यों को पिछले 9 महीनों से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक स्थिति गंभीर होती जा रही है। सहायक आचार्यों ने बैंक से डीडी बनाकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा भी किया था, लेकिन इसके बावजूद भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। यहां तक कि जमा किए गए डीडी भी कई शिक्षकों को वापस लौटने लगे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को भी आवेदन भेजा गया है, जिसमें जल्द समाधान की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, 11 मई से गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

जिला शिक्षा अधीक्षक ने वेतन प्रक्रिया को बताया तकनीकी और लंबित

इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने सफाई देते हुए कहा कि रांची जिले में कुल 666 सहायक आचार्य कार्यरत हैं और 9 महीने से वेतन न मिलने की बात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सहायक आचार्यों की नियुक्ति और पोस्टिंग वर्ष 2025 में हुई है और वेतन प्रक्रिया अभी तकनीकी जांच में है। दस्तावेजों की जांच संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय स्तर पर भेजी गई है। साथ ही जीपीएस नंबर और भविष्य निधि पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होते ही और जीपीएस नंबर जनरेट होते ही वेतन भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

Gua : त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, 11 मई से गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

रोजगार विवाद को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन में बढ़ा तनाव जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा

  • रोजगार विवाद को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन में बढ़ा तनाव

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल खदान में रोजगार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। 18 गांवों के ग्रामीणों और सेल प्रबंधन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद ग्रामीणों ने 11 मई से खदान को अनिश्चितकालीन बंद करने का ऐलान कर दिया है। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। बताया गया कि 18 गांवों के मुंडा-मानकी प्रतिनिधियों ने 20 अप्रैल 2026 को स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर खदान का संचालन ठप कर दिया था। उनकी मुख्य मांग गुवा सेल परियोजना में कम से कम 500 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की थी। पहले प्रबंधन ने 5 मई को बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया था, जिसके बाद संचालन अस्थायी रूप से शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम दौरे पर पहुंचे चंपई सोरेन, आदिवासी समुदाय से किया संवाद

बैठक में सिर्फ 25 नौकरी का प्रस्ताव, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 मई को गुवा सेल कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, 18 गांवों के मुंडा-मानकी और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में रोजगार मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन प्रबंधन की ओर से केवल 25 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव से असंतुष्ट होकर मुंडा-मानकी प्रतिनिधियों और मधु कोड़ा ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था कि 500 युवाओं की मांग के मुकाबले यह प्रस्ताव स्थानीय हितों की अनदेखी है। बैठक के बाद प्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखी गई और उन्होंने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में बारिश, तूफान और बिजली गिरने से तबाही, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की मौत

11 मई से खदान बंद का ऐलान, बढ़ सकता है आंदोलन

बैठक विफल होने के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 11 मई से गुवा स्थित सेल खदान को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा कर दी। इस निर्णय के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और असंतोष का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी 500 लोगों को रोजगार देने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मुंडा कानूराम देवगम और मांगता सुरीन सहित 18 गांवों के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होने की आशंका जताई जा रही है।

Jhargram : झाड़ग्राम दौरे पर पहुंचे चंपई सोरेन, आदिवासी समुदाय से किया संवाद

चुनाव के बाद बढ़ी सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में नए संकेत जेबी लाइव, रिपोर्टर झाड़ग्राम : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई

  • चुनाव के बाद बढ़ी सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में नए संकेत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक बार फिर झाड़ग्राम जिले के दौरे पर पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में यहां की चार विधानसभा सीटों पर जोरदार प्रचार किया था। चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों के आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों के साथ उनका संवाद आत्मीय और भावनात्मक रहा, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी अपेक्षाएं खुलकर रखीं।

इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में बारिश, तूफान और बिजली गिरने से तबाही, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की मौत

भाजपा विधायक से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

इसी क्रम में झाड़ग्राम विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार लक्षीकांत साऊ ने चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, आदिवासी कल्याण और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा आदिवासी समुदाय के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करेगा। साथ ही, आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बनने की भी संभावना जताई जा रही है। झाड़ग्राम जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस तरह के दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Bihar : बिहार में बारिश, तूफान और बिजली गिरने से तबाही, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की मौत

कई जिलों में भारी नुकसान, मौसम के अचानक बदलाव ने बढ़ाई चिंता जेबी लाइव, रिपोर्टर बिहार : पिछले 24 घंटों

  • कई जिलों में भारी नुकसान, मौसम के अचानक बदलाव ने बढ़ाई चिंता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बिहार : पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है। तेज तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले तक भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। सोमवार की देर दोपहर से ही कई जिलों में काले बादल छा गए और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं शुरू हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : सुपर अल नीनो का खतरा: भारत में भीषण गर्मी और सूखे का बढ़ा अलर्ट

पूर्वी चंपारण, गया और पटना समेत कई जिलों में मौतें

मृतकों की संख्या अलग-अलग जिलों से लगातार सामने आ रही है। पूर्वी चंपारण में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में पेड़ गिरने और दीवार ढहने से दो लोगों ने जान गंवाई। गया और औरंगाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वैशाली, सीतामढ़ी और भोजपुर से भी मौत की खबरें आई हैं। सीतामढ़ी में तूफान के दौरान बिजली का खंभा गिरने से दो महिलाओं—रकीबा खातून और निकहत परवीन—की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 6 से 10 मई के बीच झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

हाई-टेंशन तार पर पेड़ गिरने से अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

रोहतास जिले में बिजली गिरने से 25 वर्षीय बलवंत पासवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं कटिहार रेलवे मंडल के आजमनगर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक पेड़ की भारी डाल हाई-टेंशन ओवरहेड तार पर गिर गई। इससे तार में आग लग गई और प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कटिहार-राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया और बाद में ट्रेन परिचालन बहाल किया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : मंगलासाई एकलव्य विद्यालय में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता देने की उठी मांग

बिजली आपूर्ति ठप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस आपदा के कारण कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गिरे हुए पेड़ों और बिजली के खंभों ने सड़कों को बाधित कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही राज्य में तूफान, बारिश और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की थी। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है, क्योंकि आने वाले दिनों में भी मौसम की स्थिति अस्थिर बनी रह सकती है।

New Delhi : सुपर अल नीनो का खतरा: भारत में भीषण गर्मी और सूखे का बढ़ा अलर्ट

दुनियाभर में मौसम पैटर्न में बदलाव, भारत पर पड़ सकता है गहरा असर जेबी लाइव, रिपोर्टर नई दिल्ली : देशभर

  • दुनियाभर में मौसम पैटर्न में बदलाव, भारत पर पड़ सकता है गहरा असर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नई दिल्ली : देशभर में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है और राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मई महीने की शुरुआत भले ही कुछ स्थानों पर बारिश के साथ हुई हो, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अप्रैल माह में भी कई जगहों पर तापमान ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े। मौसम विभाग लगातार लू को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है। यह स्थिति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में इसी तरह के चरम मौसम देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे “सुपर अल नीनो” नामक एक शक्तिशाली जलवायु घटना जिम्मेदार हो सकती है, जो इस वर्ष के अंत तक और अधिक प्रभावी रूप ले सकती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 6 से 10 मई के बीच झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

वैश्विक एजेंसियों ने जताई मजबूत अल नीनो बनने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय मौसम एजेंसियों ने भी इस खतरे को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के अनुसार मई से जुलाई के बीच अल नीनो बनने की लगभग 60 प्रतिशत संभावना है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की मौसम और जलवायु एजेंसी और विश्व मौसम संगठन (WMO) ने भी संकेत दिए हैं कि इस बार अल नीनो काफी शक्तिशाली हो सकता है। कुछ विशेषज्ञ इसे “सुपर अल नीनो” का रूप लेने की आशंका जता रहे हैं। यह स्थिति एशियाई देशों, खासकर भारत पर अधिक प्रभाव डाल सकती है, जहां मौसम की असामान्य परिस्थितियां कृषि, जल संसाधन और जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : मंगलासाई एकलव्य विद्यालय में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता देने की उठी मांग

क्या होता है सुपर अल नीनो और क्यों है यह खतरनाक

सुपर अल नीनो दरअसल अल नीनो का अत्यंत शक्तिशाली रूप होता है, जिसमें प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बढ़ जाता है। यह एक दुर्लभ जलवायु घटना है, जो कई दशकों में एक बार देखने को मिलती है। इसके दौरान व्यापारिक हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं या दिशा बदल लेती हैं, जिससे गर्म पानी का फैलाव बढ़ जाता है और वैश्विक मौसम चक्र प्रभावित होता है। इससे पहले 1982-83, 1997-98 और 2015-16 में ऐसी घटनाएं दर्ज की गई थीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2026 में भी इसी तरह की स्थिति बन सकती है, जिससे भारत में मानसून कमजोर पड़ सकता है और सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Gua : विद्यालयों में हर माह 5 तारिख को मनाया जाएगा खेल महोत्सव

भारत में संभावित असर, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी इस वर्ष के लिए अपने पूर्वानुमान में गर्मी और लू के बढ़ते असर की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार मई में हिमालयी तराई क्षेत्रों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक लू चल सकती है। हालांकि, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पर आगमन की संभावना के चलते मई में औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान भी जताया गया है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य या उससे कम भी रह सकता है। कुल मिलाकर, सुपर अल नीनो की आशंका ने भारत में मौसम को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसका सीधा असर कृषि, जल संकट और आम जनजीवन पर पड़ सकता है।

Jamshedpur : 6 से 10 मई के बीच झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : झारखंड में 6 से

  • दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : झारखंड में 6 से 10 मई के बीच मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से दक्षिणी और पूर्वी झारखंड, जिसमें कोल्हान क्षेत्र और जमशेदपुर शामिल हैं, वहां बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और एक सक्रिय ट्रफ लाइन के प्रभाव से यह परिवर्तन हो रहा है, जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : मंगलासाई एकलव्य विद्यालय में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता देने की उठी मांग

कोल्हान क्षेत्र में अधिक प्रभाव, जमशेदपुर में बूंदाबांदी के संकेत

कोल्हान क्षेत्र—पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—में बारिश की संभावना अधिक बताई गई है। जमशेदपुर में 6 और 7 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 8 से 10 मई के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दिन के समय उमस बनी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की संभावना भी जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : विद्यालयों में हर माह 5 तारिख को मनाया जाएगा खेल महोत्सव

किसानों के लिए राहत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राज्य के उत्तरी और मध्य भागों जैसे रांची, हजारीबाग और बोकारो में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, हालांकि कोल्हान की तुलना में इसकी तीव्रता कम रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आने वाली फसलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। कुल मिलाकर, इस अवधि में झारखंड का मौसम सुहावना रहने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top