Share

Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का एक सप्ताह में सत्यापन पूरा करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

  • जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने विकास योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की
  • लंबित विकास कार्यों और जन शिकायतों के निपटारे पर डीसी का सख्त निर्देश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों को शीघ्र राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अस्पतालों और विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में रैम्प, प्रतीक्षागृह में शेड, हाई मास्ट लाइट और पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न मरम्मत कार्यों में तेजी लाने को कहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन पर प्रशासन सख्त

बैठक में जिले के 50 विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्य और 21 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने डुमरिया स्थित केजीबीवी में पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा सभी स्कूली बच्चों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। आधारभूत संरचना से जुड़े मामलों में डिमना चौक पर ईएचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने, एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए केबल स्थानांतरण, अवध डेंटल कॉलेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने तथा फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा वन विभाग से लंबित एनओसी शीघ्र प्राप्त करने और सीपीजीआरएएमएस में लंबित 38 जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment

Gua : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गुवा थाना क्षेत्र के कुदापि गांव में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पसरा मातम सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने

  • गुवा थाना क्षेत्र के कुदापि गांव में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पसरा मातम
  • सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापि गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति और लापरवाही से चल रही एक बोलेरो ने साइकिल सवार सोमा चोताम्बा (लगभग 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय सारदा चोताम्बा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमा चोताम्बा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी की मांग तेज, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन

तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे सड़क हादसे

हादसे में सुखराम चोताम्बा नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नोवामुंड़ी स्थित टिस्को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Ranchi : मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी की मांग तेज, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई मासूम बच्ची

  • जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई
  • मासूम बच्ची की बरामदगी तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

राँची : 18 माह की मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को सदर थाना, राँची के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर बच्ची की सुरक्षित वापसी और त्वरित न्याय की मांग उठाई। इस दौरान देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को एसएसपी राकेश रंजन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में अदिति की मां अंकिता पांडे और पिता मनीष पांडे भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

अदिति पांडे की सुरक्षित वापसी को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले 12 दिनों से 18 माह की मासूम बच्ची का लापता रहना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। प्रशासन को इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए तथा बच्ची की स्थिति स्पष्ट कर परिजनों को संतुष्ट करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बच्ची की सकुशल बरामदगी तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : सोनुवा के केड़ाबीर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अदिति पांडे की अविलंब बरामदगी, मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग की मांग की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि एक मासूम बच्ची की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अंत में देवेन्द्र नाथ महतो ने आम जनता से इंसानियत और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की, ताकि मासूम अदिति सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सके।

Gua : गुवा में 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

पांच दिनों से नहीं मिला कोई सुराग, गांव में चिंता और भय का माहौल लापता बच्चों की तलाश में जुटी

  • पांच दिनों से नहीं मिला कोई सुराग, गांव में चिंता और भय का माहौल
  • लापता बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि दर्शना 15 मई की दोपहर गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम पैलेस को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान, विक्रमादित्य मल्लादेव बने हेरिटेज सम्मेलन के विशिष्ट पैनलिस्ट

बच्चों के अचानक लापता होने से गांव में बढ़ी चिंता

परिजनों के अनुसार दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से गायब हैं। तीनों बच्चों के एक साथ लापता होने से पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी बच्चों की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों को जल्द खोज निकालने और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

Jhargram : झाड़ग्राम पैलेस को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान, विक्रमादित्य मल्लादेव बने हेरिटेज सम्मेलन के विशिष्ट पैनलिस्ट

कोलकाता में आयोजित सम्मेलन में विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों पर रखे विचार जंगलमहल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय

  • कोलकाता में आयोजित सम्मेलन में विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों पर रखे विचार
  • जंगलमहल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम पैलेस के ऑपरेटर एवं प्रशासक विक्रमादित्य मल्लादेव को कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित हेरिटेज सम्मेलन “Kolkata’s Living Legacy: Fitting the Past into the Future” में विशिष्ट पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया। यह सम्मेलन 18 मई 2026 को The Bengal Chamber of Commerce and Industry द्वारा विलियमसन मैगर हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं कोलकाता के शेरिफ गौतम घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में देशभर से जुड़े विशेषज्ञों, कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : सोनुवा के केड़ाबीर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

हेरिटेज सम्मेलन में झाड़ग्राम पैलेस की ऐतिहासिक पहचान पर चर्चा

सम्मेलन के “Crafts, Communities & Commerce: Community-led Heritage Revival” सत्र में विक्रमादित्य मल्लादेव ने विरासत संरक्षण, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि झाड़ग्राम पैलेस इतिहास, पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को जोड़कर क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उनके विचारों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के बाद BCC&I की ओर से उन्हें प्रशंसा एवं धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान पश्चिम बंगाल में कला और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय गठित करने की सिफारिश भी की गई। इस उपलब्धि को झाड़ग्राम और पूरे जंगलमहल क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Manoharpur : सोनुवा के केड़ाबीर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

इनामी नक्सली सालूका कायम के दस्ते से आमना-सामना, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज केड़ाबीर जंगल में मुठभेड़ के बाद बढ़ी

  • इनामी नक्सली सालूका कायम के दस्ते से आमना-सामना, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
  • केड़ाबीर जंगल में मुठभेड़ के बाद बढ़ी सुरक्षा चौकसी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : सोनुवा प्रखंड के केड़ाबीर गांव स्थित जंगलों में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे सुरक्षा बलों का सामना प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सालूका कायम के दस्ते से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में कोल्हान क्षेत्र के रोटागुटु में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराईल पूर्ति उर्फ अमृत पूर्ति के मारे जाने के बाद से सालूका कायम का दस्ता कुदाबुरु और आसपास के इलाकों में सक्रिय था।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : आनंदपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध साल लकड़ी समेत ट्रैक्टर जब्त

कोल्हान क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर

खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया था। इसी दौरान मंगलवार सुबह केड़ाबीर गांव के जंगल में दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग के दौरान नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक किसी नक्सली के मारे जाने या सुरक्षा बलों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Manoharpur : आनंदपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध साल लकड़ी समेत ट्रैक्टर जब्त

गुप्त सूचना पर छापेमारी, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार पोड़ाहाट क्षेत्र में बढ़ रही अवैध लकड़ी कटाई

  • गुप्त सूचना पर छापेमारी, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार
  • पोड़ाहाट क्षेत्र में बढ़ रही अवैध लकड़ी कटाई की घटनाएं

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड के मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये मूल्य की 10 पीस अवैध साल लकड़ी (बोटा) जब्त की है। इस दौरान लकड़ियों से लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार तस्कर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर के जरिए अवैध साल लकड़ियों की ढुलाई की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आनंदपुर रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में जदयू की संगठनात्मक बैठक, स्वरित राज शुक्ला और पप्पू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की सख्ती तेज

वन विभाग ने जब्त ट्रैक्टर और लकड़ियों को अपने परिसर में सुरक्षित रख लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक सहित अन्य तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पोड़ाहाट वन प्रमंडल क्षेत्र में लगातार अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं घटना गुरुवार रात की होने के बावजूद देर से सार्वजनिक किए जाने को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग से और अधिक सख्त तथा प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top