Share

Jamshedpur : टाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – झारखंड मूलवासी अधिकार मंच

  • मूलवासी, रैयत और विस्थापितों के अधिकार सुनिश्चित किए बिना लीज नवीनीकरण पर रोक की मांग
  • उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 फरवरी को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण को लेकर झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि जब तक मूलवासी, रैयत और विस्थापितों के संवैधानिक, वैधानिक और ऐतिहासिक अधिकारों को पूरी तरह सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए। मंच के प्रतिनिधि दीपक रंजीत ने कहा कि प्रशासन लगातार मंच की मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 20 फरवरी को बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर दिया संदेश

जगन्नाथ मंदिर भूमि विवाद का उठाया मुद्दा, ऐतिहासिक अभिलेखों के उल्लंघन का आरोप

मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि जमशेदपुर के कदमा स्थित जगन्नाथ मंदिर की भूमि, जहां 26 फरवरी को राष्ट्रपति महोदया द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है, वह भूमि वर्ष 1908 के मूल खतियान में हेम महतो के नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में गलत सर्वे कराकर इस भूमि को सरकारी घोषित कर दिया गया, जो ऐतिहासिक अभिलेखों और मूल खतियानधारियों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक जमीन तक सीमित नहीं है, बल्कि जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में खाली पड़ी मूल खतियानी जमीनों को लीज के नाम पर बंदरबांट किया गया है, जिससे मूलवासी समुदाय को लगातार हाशिये पर धकेला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुकांत सीट सम्मानित

पेसा कानून व सीएनटी एक्ट का हवाला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने दोहराया कि पेसा कानून, सीएनटी एक्ट और संविधान की पाँचवीं अनुसूची के तहत ग्रामसभा की सहमति और रैयतों की भागीदारी के बिना लिया गया कोई भी निर्णय अवैध होगा। मंच ने मांग की कि टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए, 1908 सहित सभी मूल खतियानों के आधार पर विवादित जमीनों की निष्पक्ष जांच हो, गलत सर्वे के जरिए सरकारी घोषित की गई जमीनें मूल खतियानधारियों को लौटाई जाएं और विस्थापितों को पुनर्वास, रोजगार व आजीविका का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। मंच ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन पर हरमोहन महतो, अशोक गोप, प्रहलाद गोप, तपन पंडा, सुनिल हेंब्रम, सारथी दास, उत्तम गौड़, मनोज बोदरा, साघन पंडा, अनिता रजक सहित कई नेताओं के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Comment

Gua : पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, पापा 11 ने यंग बॉयज को हराया

खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन और पहले मैच में रोमांचक मुकाबला उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ जेबी

  • खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन और पहले मैच में रोमांचक मुकाबला
  • उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि महाप्रबंधक आर.के. बंगा एवं झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें : Khardapur : खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे ने शालीमार और सांतरागाछी स्टेशनों का निरीक्षण किया

चैंपियनशिप का पहला मुकाबला पापा 11 और यंग बॉयज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पापा 11 ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार पापा 11 ने मुकाबला 32 रन से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा की अहम भूमिका रही। मैच में अंपायर संजय बनर्जी और विजय कुमार दास ने कार्य किया। यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप कमेटी के कई सदस्य जैसे रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव और अन्य भी मौजूद रहे।

Khardapur : खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे ने शालीमार और सांतरागाछी स्टेशनों का निरीक्षण किया

यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा शालीमार रेलवे स्टेशन में नए प्लेटफॉर्म और वंदे भारत मेंटेनेंस

  • यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • शालीमार रेलवे स्टेशन में नए प्लेटफॉर्म और वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो की तैयारियों का निरीक्षण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ललित मोहन पांडे ने शालीमार और सांतरागाछी रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। शालीमार रेलवे स्टेशन में डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परिचालन क्षमता बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे नए प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य की प्रगति देखी। साथ ही शालीमार यार्ड में प्रस्तावित वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर उसकी तैयारी और व्यवहारिकता का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हों और गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedur : मानगो नगर निगम चुनाव : एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

सांतरागाछी स्टेशन पर विकास कार्यों की समीक्षा और समयसीमा पर जोर

सांतरागाछी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति और चुनौतियों की जानकारी ली तथा समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया। डीआरएम ने मंडल स्तर पर विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता भी बताई। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) सहित सभी मंडलीय शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

Jamshedur : मानगो नगर निगम चुनाव : एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

सुरक्षित और विकासशील मानगो के लिए जनता से समर्थन की अपील जद(यू) ने कई कॉलोनियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया

  • सुरक्षित और विकासशील मानगो के लिए जनता से समर्थन की अपील
  • जद(यू) ने कई कॉलोनियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के क्रम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज गहन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। अभियान के तहत आस्था सन सिटी, वास्तु विहार, निर्माण साईं और हरे कृष्णा कॉलोनी क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा गया। कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने नामांकन किया जमा

नेतृत्वकर्ताओं ने विजयी होने की संभावना जताई

पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, मनोज गुप्ता, टुनटुन सिंह और देव कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ प्रशासन के लिए संध्या सिंह का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है। जनता से मिल रहा अपार समर्थन आगामी चुनाव में एनडीए की जीत की संभावना को मजबूत संकेत देता है।

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने नामांकन किया जमा

12 मार्च 2026 के चुनाव से पहले वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया स्वागत और सम्मान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष जमा

  • 12 मार्च 2026 के चुनाव से पहले वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया स्वागत और सम्मान
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष जमा किया नामांकन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी 12 मार्च 2026 के चुनाव के लिए वाइस चेयरमैन पद के उम्मीदवार राजेश कुमार शुक्ला ने आज अपना नामांकन दो प्रति में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के समक्ष जमा किया। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़

अधिवक्ताओं ने फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मान

इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी, बोकारो बार संघ से रविंद्र कुमार, सरायकेला एवं चाइबासा बार संघ से भी कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने मिलकर राजेश कुमार शुक्ला का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और उल्लास बढ़ गया।

Jamshedpur : भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किसी धर्म या प्रतीक के अपमान का लाइसेंस नहीं सनातन उत्सव समिति ने दर्ज किया

  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किसी धर्म या प्रतीक के अपमान का लाइसेंस नहीं
  • सनातन उत्सव समिति ने दर्ज किया कड़ा विरोध

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : हाल ही में बाबर खान द्वारा दिए गए बयान, जिसमें भगवा के संदर्भ में कठोर और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, को लेकर सनातन उत्सव समिति ने कड़ा एतराज़ दर्ज कराया है। समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि भगवा किसी व्यक्ति, दल या चुनावी प्रतीक से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, त्याग और राष्ट्रबोध का प्रतीक है। ऐसे प्रतीक के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के भी विपरीत है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – झारखंड मूलवासी अधिकार मंच

लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की जिम्मेदारी की जरूरत

चिंटू सिंह ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है, लेकिन यह अधिकार किसी भी समुदाय, आस्था या सांस्कृतिक प्रतीक के अपमान की छूट नहीं देता। विशेषकर चुनावी समय में इस प्रकार के बयान आदर्श आचार संहिता की भावना के भी प्रतिकूल माने जा सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि विधिसम्मत प्रावधानों के तहत ऐसे बयानों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या समूह समाज में अनावश्यक तनाव उत्पन्न करने वाले वक्तव्य देने से बचे।

Potka : पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर दिया संदेश

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एमडीए अभियान की शुरुआत विधायक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया अभियान का उद्घाटन जेबी लाइव,

  • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एमडीए अभियान की शुरुआत
  • विधायक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया अभियान का उद्घाटन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) का शुभारंभ मंगलवार को पोटका प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया और स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव एक गंभीर और कष्टदायक बीमारी है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति निर्धारित दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि पोटका को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुकांत सीट सम्मानित

25 फरवरी तक चलेगा अभियान, दो लाख से अधिक लोगों को दवा देने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका और सहिया डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि पोटका प्रखंड में कुल 2 लाख 6 हजार 733 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी लोग इस दवा का सेवन कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सुनील तिर्की, अनामिका कुमारी, पलाश मंडल, तुसार मंडल, देबाशीष भगत, मनोज शर्मा (पिरामल), के.आर. अंजली सहित विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top