- धालभूमगढ़ के चोइरा इलाके में ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट ट्रैवलर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-18 के चोइरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर ओडी01एई0040 बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवलर गाड़ी टूर पर निकली थी और यात्रा पूरी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ने अचानक अपना वाहन पीछे कर दिया, जिससे पीछे से आ रही ट्रैवलर उससे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : नशे में धुत कार चालक ने होटल में घुसाई कार, शटर और दीवार तोड़ी, एक घायल
सभी यात्री सुरक्षित, यातायात हुआ प्रभावित
हादसे में राहत की बात यह रही कि ट्रैवलर में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद एनएच-18 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई, जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।


























