- नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच ने किया आयोजन, गूंजे इंकलाब के नारे
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : बांसारूली और मुरी क्षेत्र में भगत सिंह की जयंती पर नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौधरी ने की इस दौरान मंच के सदस्य महेश्वर मंडल, ज्योति प्रसाद, शंकर महतो, पदमलोचन महतो, अमुल्य रत्न बेदिया, विशाल मुंडा, विकास मुंडा, बैधनाथ महतो, चिरंजीव सिंह और अनंत सिंह मुंडा ने बारी-बारी से भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए
इसे भी पढ़ें : Jhargram : गोपीबल्लभपुर में भाजपा प्रत्याशी की मानवीय पहल, बुजुर्ग महिला की मदद कर जीता दिल
शहीद चौक पर भी हुआ माल्यार्पण, युवाओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा साथ ही शिवराम राजगुरु के सम्मान में भी नारे लगाए गए इसके अलावा बड़ा मुरी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया स्थानीय लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।























