- युवाओं ने तीरंदाजी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन रहे मुख्य अतिथि
- विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनासोल गाँव में वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुरुष तीरंदाजी, महिला तीरंदाजी, म्यूजिकल चेयर, सुई–सूता दौड़ तथा बालिका मोमबत्ती रेस जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : वीर शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष तीरंदाजी में सागेन मार्डी को प्रथम पुरस्कार स्वरूप साइकिल तथा बाजुन बेसरा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में टेबल फैन प्रदान किया गया। वहीं महिला तीरंदाजी में शर्मिला हेम्ब्रम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर अलमारी और सुकुल मुनी सोरेन को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ड्रेसिंग टेबल देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों ने वीर शहीद दिलीप बेसरा के साहस और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन






















