- स्वास्थ्य स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
नई दिल्ली : नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष Sonia Gandhi को मंगलवार देर शाम Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को पेट और यूरिन संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है, जिसकी जांच जारी है। उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : New Delhi : नीतीश कुमार फिर बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललन सिंह बोले- ‘वही हैं पार्टी की पहचान’
खरगे पहुंचे केरल, सर्वदलीय बैठक से राहुल भी रहे दूर
गौरतलब है कि Sonia Gandhi पहले से अस्थमा की मरीज रही हैं और नियमित जांच के लिए इसी अस्पताल में आती रही हैं। गांधी परिवार का इस अस्पताल पर गहरा भरोसा रहा है। इस बार भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते Rahul Gandhi ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge केरल दौरे पर गए हैं। संसद में ईरान-अमेरिका मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस की ओर से Tariq Anwar और Mukul Wasnik ने भाग लिया। इस दौरान संसद परिसर में राहुल गांधी और Priyanka Gandhi की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही।























