- डॉ. रानी ठाकुर ने भाजपा नेतृत्व को दी बधाई, महिलाओं को मिला सम्मान
- संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा चाईबासा क्षेत्र की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर महानगर क्षेत्र की पूर्व सांसद आभा महतो को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक एवं राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रानी ठाकुर ने दोनों नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल दोनों नेताओं के लिए सम्मान की बात है, बल्कि पूरे सिंहभूम क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाने वाला है।
इसे भी पढ़ें : Gua : आरसीसी चर्च गुवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया खजूर पर्व
महिलाओं की नेतृत्व में बढ़ती भागीदारी
डॉ. रानी ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पांच महिलाओं को महत्वपूर्ण पद देकर सराहनीय कार्य किया है। इससे महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी महिलाओं को और बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और मजबूत करेगा।























