- स्वामी निगमानंद जी के सानिध्य में जुटे ग्रामीण, 100 यूनिट रक्त संग्रह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मानवता की सेवा और लोक कल्याण के उद्देश्य से मैत्री संगठन एवं कुर्मी संस्कृति विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल समापन हुआ। यह शिविर स्वामी निगमानंद सरस्वती के आध्यात्मिक कार्यक्रम स्थल पर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों में सेवा का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। बरसोले क्षेत्र के घासपादा, जगन्नाथपुर, दूधकुंडी और मानुषमुड़िया के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे विशेष बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : एमडीओ के विरोध में मजदूर एकजुट, संयुक्त यूनियनों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान
सेवा और समर्पण का अनूठा संगम, रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश
शिविर में एमजीएम ब्लड बैंक की टीम द्वारा लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान कई युवक-युवतियों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। मैत्री संगठन के संस्थापक संदीप साऊ ने युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है और समाज में संवेदनशीलता बढ़ती है। यह आयोजन सामाजिक एकता और मानवता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

























