- हर वर्ष 50 छात्रों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जाएगा
- करियर निर्माण में नई संभावनाएं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका स्थित रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा और इसका उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है। इस पहल के तहत साह ट्रेडर्स हर वर्ष कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे उन्हें इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिल सकेगी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा नवोदय में विकास की नई उड़ान, डीसी ने दिया नशामुक्त और व्यावहारिक शिक्षा का मंत्र
शिक्षा के साथ कौशल विकास की पहल
एमओयू कार्यक्रम के दौरान साह ट्रेडर्स के प्रतिनिधि रोहन साह ने ‘फंड मैनेजमेंट’ और ‘बिजनेस डेवलपमेंट’ विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मजबूत वित्तीय प्रबंधन किसी भी व्यवसाय की नींव होता है और छात्रों को बदलते कॉर्पोरेट परिवेश के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. किशन कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक ऐश्वर्या श्री कर्मकार और शीतल कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

























