- ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन, जल्द मरम्मत की मांग
- बिजली विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कलचीति पंचायत अंतर्गत हीरागंज गांव में बीते दिनों आए तेज आंधी और तूफान के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने से चारों ओर अंधेरा फैल गया है और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय हाथियों का गांव में आगमन भी होता रहता है, जिससे अंधेरे में सुरक्षा खतरे और बढ़ गए हैं। इस कारण गांववासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए झामुमो विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत और झामुमो नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार से संपर्क किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatshila : सरस्वती शिशु मन्दिर बड़ाजुड़ी में बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
ग्रामीणों का प्रशासन से बिजली बहाली की मांग
विकास मजूमदार ने ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को रखा। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) आकाश कुमार धवल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा, जिसमें प्रमुख ग्रामीणों के नाम जैसे परमेश्वर भुइया, दीदी रानी भुइया, रवि चालक, तुलसी भुइया, खगेन भुइया, शिव रतन भुईया, गणेशु भुईया, कार्तिक भुइया, अजय कुमार सिंह, विकास नामाता, रतन सिंह, सतराम सिंह, अरविंद कर्मकार, किशन कर्मकार, बबन कर्मकार, पंकज कच्छप सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जल्द ही मरम्मत कर सामान्य जीवन बहाल किया जाए।
























