- श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ आयोजन, “राधे-कृष्ण” के जयघोष से गूंजा माहौल
- हरिनाम संकीर्तन से एकता और शांति का संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी एवं आंदोलनकारी लख्खी चरण कुंडू, अशोक कुंडू और काशीनाथ कुंडू के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके बाद दुलाल मुखर्जी ने फीता काटकर संकीर्तन का विधिवत उद्घाटन किया। संकीर्तन के दौरान गांव के लोग सामूहिक रूप से भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल में ठेका कर्मियों की मौत पर नौकरी विवाद गहराया, विधवाओं का धरना जारी
श्रद्धांजलि के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत
इस अवसर पर साहित्यकार सुनील कुमार दे, संजय कुंडू, सुरजीत कुंडू, पद्मावती कुंडू, राजकुमार साहू और दुलाल मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरजीत कुमार कुंडू ने कहा कि अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन से न केवल भक्ति का प्रसार होता है, बल्कि समाज में शांति और एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि कलयुग में हरिनाम संकीर्तन पापों से मुक्ति और मानसिक शांति का सरल माध्यम है। संकीर्तन के दौरान “राधे-कृष्ण” के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया और ग्रामीणों में उत्साह देखने लायक था।























