Share

Jamshedpur : मानगो में दिनदहाड़े 25 लाख के गहनों की चोरी, ज्वेलरी दुकान बना निशाना

  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पूर्व भाजपा नेता ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
  • अपराध पर सख्ती नहीं हुई तो होगा आंदोलन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक ने चतुराई से लगभग 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले ग्राहक बनकर दुकान में आया और दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के 16 वर्षीय बेटे अभिजीत दत्ता को झांसे में लेकर गहने देखने लगा। जैसे ही अभिजीत ने ड्रॉअर खोलकर जेवरात दिखाना शुरू किया, आरोपी ने मौका पाकर गहनों से भरा डिब्बा अपने बैग में रख लिया। कुछ देर तक बातचीत कर युवक वहां से आराम से निकल गया, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन निर्माण को मिली रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया शुरू

ग्राहक बनकर आया और लाखों के गहने लेकर फरार

घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन पहले भी दुकान में आया था और लगभग 5500 रुपए का सामान खरीदकर भरोसा जीतने की कोशिश की थी। अगले दिन उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने चोरी को अंजाम दिया। घटना के बाद जब अभिजीत को शक हुआ तो उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही विश्वनाथ दत्ता दुकान पहुंचे और चोरी की पुष्टि होने पर हतप्रभ रह गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय उलीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Muri : एन.ई. होरो की 101वीं जयंती पर झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अपराधियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो स्वर्ण व्यवसायी और स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान राजेश साहू, दीपक दत्ता, निरंजन झा, नीरज साहू समेत कई लोग मौजूद रहे और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Gua : गुवा में मां मंगला की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

रेलवे कॉलोनी और सेवा नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर विधिवत पूजा-अर्चना की जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा

  • रेलवे कॉलोनी और सेवा नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर विधिवत पूजा-अर्चना की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में पूजा का आयोजन किया गया, जबकि गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज और हरिजन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान महिलाएं माथे पर कलश रखकर ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट से रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकालती हुई पहुंचीं, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई। मान्यता है कि इस प्रकार कलश यात्रा निकालने और पूजा करने से बीमारियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां मंगला से परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में महावीर जयंती पर शोभायात्रा में सरयू राय ने कराया फलाहार

सेवा नगर में भी कुसुम घाट से कलश यात्रा निकालकर पूजा स्थल तक लाई गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु रास्ते में उल्टा लेटकर आस्था का अनोखा दृश्य प्रस्तुत करते नजर आए, जबकि महिलाएं कलश लेकर उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ीं। पूजा समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केसरी समाज के विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा सहित अन्य लोग शामिल थे। इस आयोजन ने समाज में भाईचारे और सामूहिक भक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Jamshedpur : जमशेदपुर में महावीर जयंती पर शोभायात्रा में सरयू राय ने कराया फलाहार

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर लोगों को स्वादिष्ट फलाहार और शर्बत का वितरण सरयू राय की

  • भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर लोगों को स्वादिष्ट फलाहार और शर्बत का वितरण
  • सरयू राय की सेवा भावना से शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को मिला फलाहार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का स्वागत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बड़े उत्साह के साथ किया। श्री राय ने अपने हाथों से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार और शर्बत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, चाहे धर्म कोई भी हो। इस अवसर पर उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को विशेष रूप से नमन किया।

इसे भी पढ़ें : Nalanda : नालंदा शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

महावीर जयंती पर जमशेदपुर में हुई भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता ने श्री राय के सेवा भाव की खूब सराहना की। श्री राय के आवास के पास सेवा में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सामुदायिक सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

Nalanda : नालंदा शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

श्रद्धालुओं की अफरा-तफरी में हुई जानमाल की हानि, CM नीतीश ने दिया जांच का आदेश CM और उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित

  • श्रद्धालुओं की अफरा-तफरी में हुई जानमाल की हानि, CM नीतीश ने दिया जांच का आदेश
  • CM और उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के दिए आदेश, भगदड़ पर पुलिस जांच जारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के मगरा स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में मंगलवार को पूजा के दौरान भीषण भगदड़ मच गई। इस घटना में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए। मृतकों में रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं, जो आसपास के इलाके की निवासी थीं। भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागते नजर आए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों का इलाज नजदीकी मॉडल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को हुई और यह उस समय हुई जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में दिनदहाड़े 25 लाख के गहनों की चोरी, ज्वेलरी दुकान बना निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतक परिवारों के लिए 6 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। इसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन से और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से शामिल हैं। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए और मुख्य सचिव को घटना की पूरी जांच करने का आदेश दिया। इसके अलावा, पटना आयुक्त को घटनास्थल पर भेजकर विस्तृत जानकारी जुटाने को कहा गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन निर्माण को मिली रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने भीड़ अचानक बढ़ने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और किसी साजिश की आशंका का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बिहार शरीफ के पास मगरा गांव में हर मंगलवार को मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन इस तरह की भीषण दुर्घटना पहली बार हुई है। पीड़ित परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है और कई लोग इस त्रासदी की खबर सुनकर टूट गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Kharagpur : नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन निर्माण को मिली रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया शुरू

पूर्व मेदिनीपुर में रेल सुविधा बढ़ने से लोगों में खुशी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य स्टेशन बनने से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

  • पूर्व मेदिनीपुर में रेल सुविधा बढ़ने से लोगों में खुशी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
  • स्टेशन बनने से बढ़ेगी कनेक्टिविटी और विकास

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा–हल्दिया–दीघा रेलखंड पर प्रस्तावित नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। साउथ ईस्टर्न रेलवे द्वारा इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे तमलुक, नंदकुमार और मयना ब्लॉकों के लोगों में उत्साह का माहौल है। पांशकुड़ा–हल्दिया–दीघा पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज घाड़ा ने बताया कि रेलवे के महाप्रबंधक पहले ही इस हॉल्ट स्टेशन के लिए धनराशि स्वीकृत कर चुके हैं। टेंडर की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद चयनित ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करेगा। यह स्टेशन लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग का हिस्सा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Muri : एन.ई. होरो की 101वीं जयंती पर झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित

टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से बढ़ी उम्मीदें

उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर तीन हॉल्ट स्टेशनों की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसमें नीलकुंठिया भी शामिल है। अन्य दो प्रस्तावित स्टेशनों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वहां प्रारंभिक कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे पूरी परियोजना को गति मिली है। सरोज घाड़ा ने इस उपलब्धि के लिए रेलवे प्राधिकरण के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी, वर्तमान सांसद अभिजित गंगोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के योगदान की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : बारिश के बावजूद झुलसाएगी गर्मी, अप्रैल से जून तक मौसम का बदला मिजाज

जनप्रतिनिधियों और संगठनों के प्रयास रंग लाए

स्थानीय लोगों का मानना है कि नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा काफी बेहतर होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा तटीय इलाकों में रेल नेटवर्क मजबूत होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा और यातायात की समस्याओं में कमी आएगी।

Muri : एन.ई. होरो की 101वीं जयंती पर झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित

एकता और अधिकार की मांग को लेकर बुलंद हुई आवाज अधिकार और सम्मान के लिए जारी रहेगा संघर्ष जेबी लाइव,

  • एकता और अधिकार की मांग को लेकर बुलंद हुई आवाज
  • अधिकार और सम्मान के लिए जारी रहेगा संघर्ष

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : मुरी के बहुबाजार में एन.ई. होरो की 101वीं जयंती के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने एन.ई. होरो के संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि आंदोलनकारी मजबूत होंगे, तो आने वाली पीढ़ी भी सशक्त बनेगी। बैठक में कई वक्ताओं ने चट्टानी एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : बारिश के बावजूद झुलसाएगी गर्मी, अप्रैल से जून तक मौसम का बदला मिजाज

आंदोलनकारियों ने याद किए संघर्ष और योगदान

बैठक में जिला अध्यक्ष सूबोध लकड़ा, सरोजनी कच्छप, समीर अनथन और छोटानागपुर के अध्यक्ष रोजलिन तिरकी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए और उनके अधिकारों की सूची को मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोहरा की तरह मजबूत और निरंतर होना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर हजार बार आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए और एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

New Delhi : बारिश के बावजूद झुलसाएगी गर्मी, अप्रैल से जून तक मौसम का बदला मिजाज

आईएमडी का पूर्वानुमान—ज्यादा बारिश के साथ बढ़ेंगे हीटवेव के दिन अप्रैल में बारिश के साथ बढ़ेगी उमस और लू का

  • आईएमडी का पूर्वानुमानज्यादा बारिश के साथ बढ़ेंगे हीटवेव के दिन
  • अप्रैल में बारिश के साथ बढ़ेगी उमस और लू का खतरा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गर्मी के सीजन को लेकर बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक अप्रैल से जून के बीच देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मार्च में हुई बारिश का ट्रेंड अप्रैल में भी जारी रह सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने के बावजूद हीटवेव यानी लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रह सकती है। इससे साफ है कि इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने वाला है, जहां बारिश और गर्मी दोनों एक साथ असर दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से हाहाकार, उपभोक्ता परेशान

बारिश और हीटवेव का साथ-साथ असर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में 33.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद 10वीं सबसे ज्यादा बारिश वाला साल रहा। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई, जबकि तूफान, बर्फबारी और बाढ़-बारिश से भी कई लोगों ने जान गंवाई। मार्च में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 1901 के बाद यह दूसरा मौका है, जब न्यूनतम तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया। इससे संकेत मिलता है कि इस बार रातों में भी गर्मी का असर ज्यादा रहेगा, जो लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मार्च में रिकॉर्ड बारिश और बढ़ता तापमान चिंता का कारण

अप्रैल से जून के दौरान अधिकतम तापमान को लेकर आईएमडी का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में यह सामान्य या सामान्य से नीचे रह सकता है, लेकिन पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा, जिससे रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के साथ दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हीटवेव के दिनों की संख्या भी सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्ति में डूबा गांव

दिन ही नहीं, रातें भी रहेंगी गर्म

अप्रैल महीने के लिए जारी विशेष पूर्वानुमान के अनुसार देशभर में बारिश सामान्य से 112 प्रतिशत तक अधिक हो सकती है और करीब 39.2 मिमी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या अधिक बारिश के आसार हैं। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे गर्मी का असर बना रहेगा। तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव के दिन ज्यादा हो सकते हैं। यानी अप्रैल में बारिश के साथ तेज गर्मी का डबल असर देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top