भूमिज समाज ने हजारों की संख्या में दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा गांव
सांस्कृतिक एकता के साथ मनाई गई शहीद जयंती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग (रोलाघुटू) गांव में आंग मस्काल आहला क्लब के तत्वाधान में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भूमिज समाज के हजारों लोग एकत्रित हुए और महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा समाज की अस्मिता के लिए अपना बलिदान दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
इसे भी पढ़ें : Potka : अधूरी पुलिया बनी हादसे की वजह, बाइक सवार तीन छात्र घायल
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से आए नृत्य दलों ने पारंपरिक भूमिज नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इससे पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बन गया। इस अवसर पर दिशुम नाया सुशांत सरदार, आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष हीरो सिंह सरदार, सचिव सह मुखिया अभिषेक सरदार सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महानायक के योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेन लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में उभरा जनआक्रोश, सरयू राय ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया सुखलाल सरदार, सुशेन सरदार, मानिक सरदार, गयाराम सरदार, चांदराय सरदार, विश्वजीत सरदार, पिंटू सरदार, निरंजन सरदार और अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।























