गुवा में हुई अहम बैठक में मरीजों के रेफरल, शिक्षकों की नियुक्ति, सफाईकर्मियों की बहाली और कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
ठेका मजदूरों और सामाजिक सुविधाओं पर भी सहमति
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा में शुक्रवार को सेल प्रबंधन और संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच कर्मचारियों तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूनियनों द्वारा रखी गई 15 प्रमुख मांगों पर सेल प्रबंधन ने सहमति जताते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने का आश्वासन दिया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर गुवा के मरीजों को नोवामुंडी अस्पताल समेत सुविधा के अनुरूप अन्य उपयुक्त अस्पतालों में रेफर किया जाएगा और रेफरल प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही गुवा अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी प्रबंधन को सौंपा गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गुवा मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एडॉप्ट टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। वहीं गुवा गांव के डिप्लोमा धारक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए सफाईकर्मियों की बहाली का निर्णय लिया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि इन फैसलों से क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रबंधन ने स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : तीन दिनों की लगातार बारिश से थमी सरायकेला की रफ्तार, तटीय इलाकों में बाढ़ का अलर्ट
शिक्षा और रोजगार के लिए नए अवसर
बैठक में कर्मचारियों की सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। प्रबंधन ने परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए तीन नई बसें बढ़ाने, कर्मचारियों के क्वार्टरों की मरम्मत चरणबद्ध तरीके से पूरी करने तथा पुराने क्वार्टरों में दरवाजे, खिड़कियां, पेंटिंग, टाइल्स और फॉल्स सीलिंग का कार्य कराने पर सहमति दी। साथ ही सभी सेल क्वार्टरों की पुरानी बिजली वायरिंग बदलने और इलेक्ट्रिकल विभाग में कर्मचारियों की मांग के अनुरूप नाइट शिफ्ट शुरू करने पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया। सेवानिवृत्ति के बाद क्वार्टर खाली नहीं करने के कारण रोके गए कर्मचारियों के भत्तों का भुगतान जल्द करने का आश्वासन भी दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में बड़े नालों की सफाई नहीं होने से घरों में घुसा बारिश का पानी
कर्मचारियों की सुविधाओं में होगा विस्तार
बैठक में ठेका मजदूरों और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर भी सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि सभी ठेका कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से जॉइनिंग लेटर और मासिक पे-स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। कार्य के अनुरूप सही ग्रेड देने, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के ऊपर शेड निर्माण और आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में सीजीएम चंद्रभूषण कुमार, सीजीएम एचआर डी. सतपति, महाप्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार अमन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया।
























