हजारीबाग घटना के विरोध में पत्रकारों ने मंत्री समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की
सरकार से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग तेज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उनके कथित समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में राज्यभर के मीडिया कर्मी आक्रोशित हैं। जमशेदपुर प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला अस्वीकार्य है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक माफी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। नहीं तो आंदोलन तेज होगा प्रेस क्लब ने
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रक्तवीर सम्मान समारोह में 100 से अधिक रक्तदाताओं का अभिनंदन
पत्रकारों का राज्यव्यापी विरोध और ज्ञापन
प्रेस क्लब के पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे मंत्री के कार्यक्रमों और समाचार कवरेज का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला महासचिव दिनेश महतो ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकार संगठनों ने राज्य सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि आंदोलन राज्यव्यापी हो सकता है।























