मुड़ाकाटी चौक के पास हुआ हादसा, हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, सावना सोरेन सड़क पार कर नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सांड्रा पंचायत में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकालकर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश
हाईवे पुलिस की तत्परता भी नहीं बचा सकी जान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए घायल बुजुर्ग को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद सावना सोरेन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


























