Share

Ghatsila : स्वर्गीय रामदास सोरेन मेमोरियल शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, जय श्री राम 360 बनी चैंपियन

  • राजस्टेट फुटबॉल ग्राउंड में 17 टीमों ने दिखाया दमखम, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया उद्घाटन
  • विधायक ने युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : राजस्टेट फुटबॉल ग्राउंड में राजस्टेट बॉयज क्लब कमेटी की ओर से एकदिवसीय स्वर्गीय रामदास सोरेन मेमोरियल शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं मैच का शुभारंभ कर किया। टूर्नामेंट में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोग मैचों का आनंद लेने मैदान पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में संयुक्त मोर्चा का ऐलान, ‘हाजिरी कटेगी तो कटे, मशीन पर उपस्थिति नहीं देंगे श्रमिक’

17 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

फाइनल मुकाबले में जय श्री राम 360, दाहिगोड़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं राजस्टेट बॉयज की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में राजस्टेट बॉयज क्लब कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता को लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की।

Leave a Comment

Ghatsila : झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की बैठक में जिला कमिटी का पुनर्गठन, आनंद हेम्ब्रम बने जिलाध्यक्ष

मउभंडार में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, भाषा-संस्कृति संरक्षण और अधिकारों की लड़ाई पर हुई चर्चा भाषा, संस्कृति और अधिकारों

  • मउभंडार में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, भाषा-संस्कृति संरक्षण और अधिकारों की लड़ाई पर हुई चर्चा
  • भाषा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को लेकर नई रणनीति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की महत्वपूर्ण बैठक ताम्र प्रतिभा मंच, मउभांडार में केंद्रीय संगठन सचिव प्रकाश मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मूल विचारधारा, नीतियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सदस्यों से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के पुनर्गठन पर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने झारखंडी भाषा, संस्कृति और मूलनिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल्हान समाचार लाइव, ई-पेपर और वेबसाइट का भव्य लोकार्पण, जनसरोकारों की पत्रकारिता का लिया संकल्प

संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

बैठक में सर्वसम्मति से आनंद हेम्ब्रम को झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ का नया पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कमिटी का गठन कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही झारखंडी भाषा, संस्कृति और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने भीमराव रामजी आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को उनके संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी दोहराया। बैठक का संचालन केंद्रीय महासचिव मुकेश कर्मकार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश मुखी ने किया। इस अवसर पर सोनू बेहरा, रवि मुखी, घासीराम बोदरा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jamshedpur : कोल्हान समाचार लाइव, ई-पेपर और वेबसाइट का भव्य लोकार्पण, जनसरोकारों की पत्रकारिता का लिया संकल्प

गोलपहाड़ी में आयोजित समारोह में समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया जोर सम्मान समारोह

  • गोलपहाड़ी में आयोजित समारोह में समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया जोर
  • सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र की आवाज को और अधिक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को गोलपहाड़ी में “कोल्हान समाचार लाइव” का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर कोल्हान समाचार के ई-पेपर और वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दुखनी सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु ग्रंथी बाबा अजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाल दास और समाजसेवी विनोद स्वांसी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कोल्हान समाचार के नए डिजिटल स्वरूप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे पत्रकार सुनील पांडेय ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन दीपक कुमार ने किया। उपस्थित अतिथियों ने मीडिया की बदलती भूमिका और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram /Bahragora : ‘सुबर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा 2026’ का सफल आयोजन, युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी कोल्हान की आवाज

समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी विनोद स्वांसी ने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों को बताना ही नहीं, बल्कि उनकी कमियों को भी जनता के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इससे आम जनता को सही जानकारी प्राप्त होती है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाल दास ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी पत्रकारिता की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोल्हान समाचार पंचायत से लेकर गांव और शहर तक आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा और क्षेत्र की सशक्त आवाज बनेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : फरार मां-बेटी के घर पुलिस ने चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार, 20 जून तक आत्मसमर्पण का निर्देश

निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता पर वक्ताओं ने दिया जोर

गुरु ग्रंथी बाबा अजीत सिंह ने अपने संबोधन में पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि यदि पत्रकारिता सेवा भावना और मानव कल्याण के उद्देश्य से की जाए तो इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने वाली खबर का मूल्य किसी आर्थिक लाभ से कहीं अधिक होता है। वहीं मुख्य अतिथि दुखनी सोरेन ने कहा कि कोल्हान समाचार यदि दबे-कुचले, शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज बनकर कार्य करेगा तो यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन जनता के साथ खड़े रहने वाले मंचों की आवश्यकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कोल्हान समाचार की सफलता और जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : Railway News : आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

सेवा और सामाजिक सरोकारों को पत्रकारिता का आधार बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में पत्रकार कमलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों, पत्रकारों और विशिष्ट आमंत्रितों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकार एकता मंच से जुड़े कई सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों ने कोल्हान समाचार लाइव, ई-पेपर और वेबसाइट के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jhargram /Bahragora : ‘सुबर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा 2026’ का सफल आयोजन, युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक निकली जागरूकता यात्रा, पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की पहल बनी आकर्षण का केंद्र रक्तदान

  • बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक निकली जागरूकता यात्रा, पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
  • रक्तदान के लिए मजबूत सामाजिक नेटवर्क बनाने का संकल्प

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : मानवता, सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैत्री संगठन द्वारा आयोजित “सुबर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक निकाली गई इस विशेष जागरूकता यात्रा का समापन झाड़ग्राम स्थित एसईवीए (SEVA) द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में हुआ। यात्रा के दौरान रक्तदान के महत्व, रक्त की आवश्यकता और एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाने की क्षमता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुंचा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : फरार मां-बेटी के घर पुलिस ने चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार, 20 जून तक आत्मसमर्पण का निर्देश

पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की हुई सराहना

इस अभियान का प्रमुख आकर्षण बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी के छह युवाओं द्वारा पहली बार रक्तदान करना रहा। युवाओं की इस पहल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। अभियान में “सुवर्णरेखिक भाषा ओ संस्कृति” संगठन के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पूरी यात्रा का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप साउ ने किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लक्ष्मीकांत साउ तथा डॉ. प्रणत टुडू को मैत्री संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Railway News : आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का सांस्कृतिक और भावनात्मक पक्ष भी लोगों को प्रभावित कर गया। “सुवर्णरेखिक भाषा ओ संस्कृति” द्वारा आयोजित समारोह में राजेश महतो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा के दिवंगत कवि बसुदेव घोष की रचित पुस्तकों को विशेष सम्मान के साथ मंत्री को भेंट किया गया। यह पुस्तकें कवि के पुत्र बिप्लब घोष और संदीप साउ द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गईं। कार्यक्रम की सफलता में पार्वती शंकर बटब्याल, डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र शॉ एवं निशिकांत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

Baharagoda : फरार मां-बेटी के घर पुलिस ने चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार, 20 जून तक आत्मसमर्पण का निर्देश

बरसोल पुलिस ने मुनादी कर ग्रामीणों को दी जानकारी, अदालत में पेश नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी 20 जून

  • बरसोल पुलिस ने मुनादी कर ग्रामीणों को दी जानकारी, अदालत में पेश नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी
  • 20 जून के बाद शुरू हो सकती है कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : अदालत से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रही मां-बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसोल थाना पुलिस ने छोटा पारुलिया गांव पहुंचकर आरोपी शिला महापात्र और उनकी बेटी शुभासिनी महापात्र के घर पर न्यायालय का इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को भी मामले की जानकारी दी। बताया गया कि केस संख्या 35/13 में दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार अदालत में उपस्थित होने से बचती रहीं। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Railway News : आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

फरार आरोपियों पर कानून का शिकंजा होगा और सख्त

पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार के तहत शिला महापात्र और शुभासिनी महापात्र को 20 जून तक आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। बरसोल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक दोनों आरोपी अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें संपत्ति की कुर्की-जब्ती सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई शामिल हो सकती है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए न्यायालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Railway News : आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

15 से 21 जून तक अनुरक्षण कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रद्द कई ट्रेनों का मार्ग और परिचालन आंशिक रूप

  • 15 से 21 जून तक अनुरक्षण कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रद्द
  • कई ट्रेनों का मार्ग और परिचालन आंशिक रूप से बदला गया
  • यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रेलवे समाचार : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 15 जून से 21 जून 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू 15 एवं 18 जून को रद्द रहेगी। वहीं 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 16, 19 और 21 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा तथा 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू 21 जून को रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रीबॉक बिष्टुपुर ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

कई ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से बदला गया

रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ किया जाएगा। 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू 16, 19 और 21 जून को महुदा तक ही चलेगी, जबकि महुदा–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी। 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 17 और 20 जून को आद्रा तक ही संचालित होगी। इसी तरह 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया मेमू 16 से 20 जून तक आद्रा तक सीमित रहेगी। 18035/18036 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 17 और 20 जून को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी। वहीं 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू 15 जून को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना बनाने की सलाह दी है।

Jadugoda : बाघराय मार्डी के आंदोलन की बड़ी जीत, यूसील क्षेत्र के गरीब और विस्थापित बच्चों के लिए बाल वाटिका से खुला मुफ्त शिक्षा का रास्ता

जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और तुरामडीह स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में गैर-यूसील कर्मियों के बच्चों को भी मिलेगा नामांकन, अभिभावकों

  • जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और तुरामडीह स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में गैर-यूसील कर्मियों के बच्चों को भी मिलेगा नामांकन, अभिभावकों में खुशी की लहर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) क्षेत्र के विस्थापित, प्रभावित एवं गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार दिलाने को लेकर चलाया गया आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। झामुमो के पूर्व मुख्य संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के नेतृत्व में बीते मार्च माह से चल रहे विरोध और जनदबाव के बाद यूसील प्रबंधन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और तुरामडीह यूरेनियम परियोजना क्षेत्र में संचालित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में गैर-यूसील कर्मियों के बच्चों का भी बाल वाटिका-1 से लेकर स्टैंडर्ड-1 तक नामांकन किया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रीबॉक बिष्टुपुर ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

आंदोलन के बाद बदली यूसील की नामांकन नीति

यूसील प्रबंधन ने परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी, मुंबई के माध्यम से पत्र जारी कर झामुमो नेता बाघराय मार्डी को इस निर्णय की जानकारी दी है। नई व्यवस्था के तहत तीन वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलेगा और उनकी शिक्षा का खर्च यूसील द्वारा वहन किया जाएगा। इससे पहले बाल वाटिका स्तर पर केवल यूसील कर्मचारियों के बच्चों को ही नामांकन की सुविधा प्राप्त थी। इस व्यवस्था का लगातार विरोध किया जा रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि जिस भूमि से यूरेनियम का खनन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। लंबे संघर्ष के बाद अब कंपनी को अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : उद्घाटन से पहले ही जर्जर हुआ 11 करोड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जांच और कार्रवाई की उठी मांग

विस्थापित परिवारों के बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार

बाघराय मार्डी ने कहा कि यह केवल नामांकन की जीत नहीं, बल्कि विस्थापितों और गरीब परिवारों के अधिकारों की जीत है। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र के बच्चे बाल वाटिका से लेकर बारहवीं कक्षा तक केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी अगली लड़ाई उच्च शिक्षा को लेकर होगी ताकि बारहवीं के बाद भी गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई न छोड़नी पड़े। उन्होंने यूसील प्रबंधन से मांग की कि कंपनी उच्च शिक्षा के लिए भी सहायता प्रदान करे तथा स्थानीय विस्थापित युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और रोजगार दोनों ही क्षेत्रीय विकास के आधार हैं और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : जलमीनार खराब, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण; जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटा गुस्सा

अब उच्च शिक्षा और रोजगार पर होगी अगली लड़ाई

झामुमो नेता ने बताया कि अभिभावक संघ और स्थानीय लोगों के संघर्ष का ही परिणाम है कि वर्तमान में लगभग 400 गरीब, विस्थापित एवं प्रभावित बच्चों को पहली कक्षा से बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा मिल रही है। इन बच्चों की फीस, पुस्तकें, छात्रवृत्ति और ड्रेस का खर्च यूसील अपनी सीएसआर योजना के तहत वहन करती है, जिस पर प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर आवाज नहीं उठाई होती तो यह सुविधा संभव नहीं हो पाती। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : भीमखंदा में दर्दनाक हादसा: बोंगबोंगा नदी में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत

400 बच्चों की पढ़ाई पर यूसील कर रही करोड़ों का खर्च

बाल वाटिका में नामांकन का रास्ता खुलने के बाद तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे आहारघुटू गांव में अभिभावक संघ द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघराय मार्डी, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, केरूवा डुंगरी के मुखिया कान्हू मुर्मू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का आदिवासी परंपरा के अनुसार पत्ता मुकुट और पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह में माया हेंब्रम, चंपा मुर्मू, प्रियंका गुड़िया, सुनील मुर्मू, सोमाय टुडू, शंकर राम बेसरा, लुगु बेसरा, घासी राम बेसरा, गोपाल सोरेन एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मांग की कि यूसील प्रबंधन बच्चों की उच्च शिक्षा का भी दायित्व उठाए ताकि क्षेत्र के युवा भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top