भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, कई संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग
संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं से संवाद पर रहेगा विशेष फोकस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। 13 जुलाई को सुबह 9 बजे वे रांची से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात और भोजन कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे पुनः रवाना होकर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : चलती ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
चाईबासा और नोवामुंडी में भी होंगे महत्वपूर्ण कार्यक्रम
14 जुलाई को बाबूलाल मरांडी सुबह 10 बजे मेघाहातुबुरू से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और भोजन कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम वहीं होगा। 15 जुलाई को सुबह 11 बजे वे चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा और कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर संबंधित जिला प्रशासन एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।






















