Share

Jamshedpur : गोलमुरी में राजधानी सर्कस का रोमांच, 16 अगस्त तक रोजाना होंगे तीन शो

  • हैरतअंगेज करतबों और मनोरंजक प्रस्तुतियों से दर्शकों को लुभा रहा राजधानी सर्कस
  • देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकार दिखा रहे हैं अद्भुत हुनर
  • भव्य उद्घाटन के बाद बढ़ी दर्शकों की संख्या
  • परिवारों और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना राजधानी सर्कस

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी सर्कस मैदान में आयोजित राजधानी सर्कस इन दिनों शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को सर्कस प्रबंधन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रबंधन ने बताया कि बीते शनिवार से राजधानी सर्कस आम जनता के लिए शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन से इसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सर्कस का आयोजन 16 अगस्त तक गोलमुरी सर्कस मैदान में किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन तीन शो आयोजित होंगे, जिनमें दर्शकों को रोमांच, मनोरंजन और अद्भुत कलाबाजियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रबंधन के अनुसार टिकट की कीमत 100, 150 और 200 रुपये निर्धारित की गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार

सर्कस प्रेमियों के लिए डेढ़ माह तक मनोरंजन का अवसर

राजधानी सर्कस में असम, मिजोरम समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षित कलाकार अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। कलाकार हवा में रोमांचक स्टंट, संतुलन कला, तेज रफ्तार करतब, हास्य कार्यक्रम और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां पेश कर रहे हैं। सर्कस प्रबंधन का दावा है कि इस बार कई नए और आधुनिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। शो के दौरान कलाकारों की ऊर्जा, कौशल और प्रस्तुति दर्शकों को रोमांचित कर रही है। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्कस देखने पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर के लिए जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नाजिया परवीन का चयन

नए और आधुनिक कार्यक्रमों से बढ़ा दर्शकों का उत्साह

गौरतलब है कि शनिवार को राजधानी सर्कस का भव्य शुभारंभ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने फीता काटकर किया था। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। पहले ही दिन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी। सर्कस प्रबंधन ने बताया कि परिवारों और बच्चों में सर्कस के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए इस विशेष आयोजन की योजना बनाई गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ गोलमुरी सर्कस मैदान पहुंचकर राजधानी सर्कस के रोमांचक कार्यक्रमों का आनंद लें। उद्घाटन के बाद से लगातार दर्शकों की अच्छी उपस्थिति प्रबंधन के लिए उत्साहवर्धक साबित हो रही है।

Leave a Comment

Gua : बड़ाजामदा में 6 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महज 6

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महज 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22 वर्ष), पिता मांगू लोहार, निवासी टंकीसाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : मानगो-उलीडीह में एक रात में नौ दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत; जदयू ने सौंपा ज्ञापन

घटना के बारे में पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि 11 जुलाई की सुबह बाहर काम करने चली गई। वो दोपहर 2 बजे जब घर आई तो उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि वो मकान मालिक के घर उसके बच्चे के साथ खेल रही थी। मकान मालिक का बच्चा खेलते-खेलते सो गया तो मेरी बेटी वहीं टीवी देखने लगी। घर पर कोई और नहीं था। इसी बीच आरोपी आकाश लोहार आया और बेटी को जबरन पकड़ बालात्कार का प्रयास किया। बेटी ने जब बताया कि वो इसके बारे में मां को बता देगी तो आकाश बेटी को छोड़ वहां से भाग गया।

Jamshedpur : मानगो-उलीडीह में एक रात में नौ दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत; जदयू ने सौंपा ज्ञापन

घटना के विरोध में जदयू प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की पुलिस गश्ती पर उठे

  • घटना के विरोध में जदयू प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की
  • पुलिस गश्ती पर उठे सवाल, विशेष जांच अभियान की मांग
  • रात्रि गश्ती बढ़ाने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
  • कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, जदयू ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो एवं उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ही रात नौ दुकानों के ताले तोड़कर नकद राशि और लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी की घटना ने व्यापारिक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज चोरी के विरोध में जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना का शीघ्र उद्भेदन, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा चोरी गए नकद एवं सामान की बरामदगी की मांग की गई। जदयू नेताओं ने कहा कि मानगो-डिमना रोड और उलीडीह क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गई यह चोरी व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : जल जीवन मिशन की योजनाओं में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश

नौ दुकानों में चोरी से व्यापारिक समुदाय में बढ़ी चिंता

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार पुलिस गश्ती के दावों के बावजूद एक ही रात में नौ दुकानों को निशाना बनाया जाना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। कई दुकानों के ताले तोड़े गए, जबकि दो दुकानों से नकद राशि और लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से यह संदेश जा रहा है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। पार्टी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया जाए तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी कर पीड़ित दुकानदारों को न्याय दिलाने की मांग भी की गई।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : होमलेस वर्ल्ड कप की राह पर झारखंड के पांच फुटबॉलर, नागपुर ट्रायल के लिए रवाना

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने की मांग

जदयू प्रतिनिधियों ने मानगो और उलीडीह के प्रमुख बाजारों में रात्रि गश्ती बढ़ाने, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के बाद जदयू का प्रतिनिधिमंडल चोरी से प्रभावित दुकानों पर भी पहुंचा और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जनता दल (यूनाइटेड) उनके साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा तथा न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा।

इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur : 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर सरयू राय का सरकार पर हमला

प्रभावित दुकानदारों से मिलकर जदयू नेताओं ने बढ़ाया हौसला

जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो उनका मनोबल और बढ़ेगा, जिसका प्रतिकूल असर शहर के व्यापारिक माहौल पर पड़ेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, उषा यादव, ममता सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुस्ताक अहमद, मनोज गुप्ता, नीरज साहू, अशोक सिंह, शिरीन अख्तर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Seraikela : जल जीवन मिशन की योजनाओं में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश

ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रगति और गुणवत्ता पर दिया गया जोर जल जीवन मिशन की योजनाओं में

  • ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रगति और गुणवत्ता पर दिया गया जोर
  • जल जीवन मिशन की योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता पर प्रशासन का फोकस
  • लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए बढ़ेगी निगरानी
  • हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
  • सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर प्रशासन गंभीर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़े संवेदक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान योजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्य निष्पादन की स्थिति और क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की योजनावार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : होमलेस वर्ल्ड कप की राह पर झारखंड के पांच फुटबॉलर, नागपुर ट्रायल के लिए रवाना

धीमी प्रगति वाली योजनाओं पर मांगा जवाब, नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित संवेदकों से विलंब के कारणों की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने प्रत्येक संवेदक से शेष कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक समय-सीमा भी पूछी। संवेदकों द्वारा प्रस्तुत समय-सीमा के आधार पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही योजनावार प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजनाओं की निरंतर समीक्षा और प्रभावी अनुश्रवण से ही निर्धारित लक्ष्य समय पर हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों पर बराबर नजर रखी जाए ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur : 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर सरयू राय का सरकार पर हमला

कपाली पेयजल योजना की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

बैठक में उन योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनकी प्रगति विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की कमी या प्रक्रियागत औपचारिकताओं के कारण प्रभावित हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। इस दौरान कपाली क्षेत्र में राज्य योजना के अंतर्गत संचालित पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विशेष समीक्षा की गई। योजना की धीमी गति पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता को संबंधित संवेदक के साथ समन्वय कर कार्य में तेजी लाने और एक माह के भीतर इसे पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संविदा की शर्तों और प्रचलित नियमों के अनुसार संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न, दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कपाली पेयजल योजना को एक माह में पूरा करने का अल्टीमेटम

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, जनस्वास्थ्य में सुधार लाने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, अभियंताओं और कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी करें, ताकि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप जिले के प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल सुविधा समय पर पहुंचाई जा सके।

Chaibasa : होमलेस वर्ल्ड कप की राह पर झारखंड के पांच फुटबॉलर, नागपुर ट्रायल के लिए रवाना

मैक्सिको में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका, खिलाड़ियों में उत्साह इंक्लूजन कप में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

  • मैक्सिको में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका, खिलाड़ियों में उत्साह
  • इंक्लूजन कप में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार
  • गोवा में उपविजेता बनने के बाद अब विश्व मंच पर चमकने का अवसर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : झारखंड के पांच युवा फुटबॉलर 15 से 17 जुलाई तक नागपुर में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप सह ट्रायल में भाग लेने के लिए चक्रधरपुर से रवाना हुए। इस प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैक्सिको के जोकालो स्क्वायर में आयोजित होमलेस वर्ल्ड कप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। पश्चिमी सिंहभूम से चयनित खिलाड़ियों में सूरज बिरुली, ललित बैंकुरा, सचिन रमेश करवा, बनफूल तुबिड और मोनिका पुरती शामिल हैं। नागपुर रवाना होने से पहले चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व फुटबॉलर एवं समाजसेवी विजय सिंह मेलगंडी, अधिवक्ता बिर सिंह बिरुली तथा युवा समाजसेवी मदन बोदरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur : 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर सरयू राय का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर विश्व कप टीम में जगह बनाने की चुनौती

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोवा में आयोजित इंक्लूजन कप-2026 में झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल के लिए चयन किया गया है। नागपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर और चयन प्रक्रिया में सफल रहने वाले खिलाड़ियों को होमलेस वर्ल्ड कप-2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन स्लम सॉकर द्वारा किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को एकता संस्था की ओर से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि झारखंड के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

Ranchi/Jamshedpur : 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर सरयू राय का सरकार पर हमला

30 वर्षों से मरम्मत नहीं होने का आरोप, किसानों के हितों की उपेक्षा का उठाया मुद्दा उद्योगों से राजस्व वसूली

  • 30 वर्षों से मरम्मत नहीं होने का आरोप, किसानों के हितों की उपेक्षा का उठाया मुद्दा
  • उद्योगों से राजस्व वसूली पर सरकार को घेरा, किसानों के साथ अन्याय का आरोप
  • कमजोर मानसून की आशंका के बीच नहर मरम्मत के लिए विशेष बजट की मांग
  • खरीफ सीजन से पहले नहरों की मरम्मत को लेकर बढ़ी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना की चांडिल बाँयी मुख्य नहर और उसकी वितरण प्रणाली की जर्जर स्थिति को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उद्योगों से भारी राजस्व प्राप्त करने के बावजूद सरकार किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। सरयू राय ने कहा कि लगभग 128 किलोमीटर लंबी चांडिल बाँयी मुख्य नहर का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन इसके बाद नहर और उसकी वितरणियों की समुचित मरम्मत एवं सम्पोषण नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि समय के साथ नहर की स्थिति लगातार खराब होती गई, जिससे इसकी सिंचाई क्षमता प्रभावित हुई है और हजारों किसान इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। उनके अनुसार नहर के अधिकांश हिस्सों में झाड़ियां उग आई हैं, भारी मात्रा में गाद जमा हो गई है और कई स्थानों पर तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न, दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चांडिल नहर की जर्जर स्थिति से प्रभावित हो रही सिंचाई व्यवस्था

सरयू राय ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वर्णरेखा परियोजना का पानी उद्योगों को उपलब्ध कराकर करोड़ों रुपये का राजस्व अर्जित किया जा रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने दावा किया कि केवल टाटा स्टील से ही सरकार को प्रतिवर्ष 700 करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। इसके बावजूद नहरों की मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि कृषि आधारित क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि यदि उद्योगों से प्राप्त राजस्व का उपयोग किसानों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में नहीं किया जा रहा है, तो यह सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : प्रोजेक्ट प्राण के तहत 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

उद्योगों से आय के बावजूद किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त सिंचाई सुविधा

विधायक सरयू राय ने अपने पत्र में कहा कि मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष सामान्य से कमजोर मानसून की संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति में किसानों की निर्भरता सिंचाई परियोजनाओं पर और अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में चांडिल बाँयी मुख्य नहर की पूरी 128 किलोमीटर लंबाई और उसकी वितरण प्रणाली की मरम्मत एवं सम्पोषण के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर खरीफ और रबी दोनों मौसमों में किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सरयू राय ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते नहरों की स्थिति नहीं सुधारी गई तो इसका सीधा असर कृषि उत्पादन और किसानों की आजीविका पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

Jamshedpur : गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न, दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गायत्री परिवार के युवा साथियों ने स्मृति सभा आयोजित कर किया सम्मान परिवार प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर

  • गायत्री परिवार के युवा साथियों ने स्मृति सभा आयोजित कर किया सम्मान
  • परिवार प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
  • दिवंगत परिजनों के परिवारों को किया गया सम्मानित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर के युवा साथियों द्वारा भालुबासा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री परिवार के दिवंगत परिजनों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड के मार्गदर्शक सच्चिदानंद प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नीरज महतो, राजेन्द्र कुमार लोधा एवं बहन रेखा शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत परिजनों के लिए विशेष पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में आध्यात्मिक वातावरण के बीच परिवारजनों और गायत्री परिजनों ने दिवंगत सदस्यों को याद किया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : प्रोजेक्ट प्राण के तहत 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने दिवंगत परिजनों के परिवारों से आए प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करते हैं तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार कालिंदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर के युवाओं और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top