Share

Odisa : पुरी रथयात्रा में भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

  • ग्रैंड रोड पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच दम घुटने की घटना, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमें
  • रथयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पुरी : ओडिशा के पुरी में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने से हालात बिगड़ गए, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता देनी पड़ी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर रथ खींचने की रस्म देखने के लिए लाखों श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण एक श्रद्धालु को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीब 100 या उससे अधिक लोगों के घायल अथवा अस्वस्थ होने की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, लोको पायलट का हुआ सम्मान

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं आपातकालीन टीमें

घटना के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और चिकित्सा टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। कई श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि रथयात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और सीमित स्थान के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई, जिससे कई लोग असहज महसूस करने लगे।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : दुबिल माइंस ट्रांसपोर्टिंग विवाद सुलझा, ठेका कंपनी और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच बनी सहमति

घटना के कारणों की जांच शुरू

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। घटना को लेकर विभिन्न एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Jamshedpur : रथ यात्रा पर अधिवक्ताओं ने किया महाभोग वितरण, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

पुराना कोर्ट परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के बैनर तले आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की

  • पुराना कोर्ट परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के बैनर तले आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम
  • श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के बैनर तले भव्य महाभोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर संध्या 4 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों ने महाभोग ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ सेवा और सद्भावना का संदेश देना था। कार्यक्रम में अधिवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अक्षय कुमार झा, प्रणव सरकार, राजकुमार दास, महेश कुमार, अनंत गोप, सुनील कुमार महंती, संजीव कुमार झा, जगन्नाथ कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मझगाँव मारपीट मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट सिर्मा देवगम ने की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी, केशव सिंह, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह, जसपाल, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना तथा परमपति भगत सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया। वहीं राजेश कुमार झा, विद्यानंद मिश्रा, उमेश शुक्ला और बलराम समेत 100 से अधिक स्वयंसेवक आयोजन में जुटे रहे। आयोजन समिति के अनुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 से अधिक लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Chaibasa : मझगाँव मारपीट मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट सिर्मा देवगम ने की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

घायलों से मुलाकात के बाद पीएमओ, अनुसूचित जनजाति आयोग, डीसी और एसपी को भेजा पत्र मामले की जांच जारी, आधिकारिक

  • घायलों से मुलाकात के बाद पीएमओ, अनुसूचित जनजाति आयोग, डीसी और एसपी को भेजा पत्र
  • मामले की जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : मझगाँव प्रखंड में हुए चर्चित मारपीट मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट एवं कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम ने बुधवार को सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचकर घायल युवकों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके बाद देवगम ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा बाजार में विशाल बरगद का पेड़ गिरा, तीन दुकानों के शेड क्षतिग्रस्त

आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की उठी मांग

अपने पत्र में सिर्मा देवगम ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की मांग की। देवगम ने घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी पर कथित लापरवाही के आरोपों की जांच कर उन्हें निलंबित करने तथा विभागीय कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके अलावा उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकारी खर्च पर कराने और प्रत्येक पीड़ित को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी है।

इसे भी पढ़ें : Odisa : पुरी रथयात्रा में भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

जाहेरथान की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस चौकी की मांग

देवगम ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि मझगाँव स्थित देशाउली क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित सामग्री का सेवन किया जा रहा था, जिसका गांव के युवाओं ने आदिवासी धार्मिक परंपराओं का हवाला देते हुए विरोध किया। उनके अनुसार, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और बाद में कुछ लोगों द्वारा आदिवासी युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई युवक घायल हो गए। उन्होंने संबंधित जाहेरथान की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस अथवा दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। मामले की जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Gua : बड़ाजामदा बाजार में विशाल बरगद का पेड़ गिरा, तीन दुकानों के शेड क्षतिग्रस्त

दोपहर में हुई घटना से मची अफरा-तफरी, संयोगवश टला बड़ा हादसा जर्जर पेड़ों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग

  • दोपहर में हुई घटना से मची अफरा-तफरी, संयोगवश टला बड़ा हादसा
  • जर्जर पेड़ों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : बड़ाजामदा बाजार के अंदर स्थित वर्षों पुराना एक विशाल बरगद का पेड़ गुरुवार को करीब दोपहर 1:30 बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था, जिसके गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। बाजार में मौजूद लोगों ने तत्काल आसपास के क्षेत्र को खाली कराया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई। घटना के समय बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी, जिसके कारण लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Odisa : पुरी रथयात्रा में भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

तीन दुकानदारों को हुआ आर्थिक नुकसान

गिरा हुआ बरगद का पेड़ नीचे स्थित तीन मुर्गा दुकानों के शेड पर आ गिरा, जिससे समीर कुरैशी, रंजीत निषाद और शंकर सामंत की दुकानों के शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय तीनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश किसी को चोट नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए नुकसान का आकलन किया। स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी दुर्घटना टलने की घटना बताते हुए राहत व्यक्त की। साथ ही प्रशासन से क्षतिग्रस्त दुकानदारों को उचित सहायता प्रदान करने तथा बाजार क्षेत्र में मौजूद जर्जर और जोखिमपूर्ण पेड़ों की जांच कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Gua : बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, लोको पायलट का हुआ सम्मान

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मिली सीधी रेल सुविधा पर्व-त्योहारों पर विशेष ट्रेनों के नियमित

  • श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मिली सीधी रेल सुविधा
  • पर्व-त्योहारों पर विशेष ट्रेनों के नियमित संचालन की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : रथ यात्रा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा संचालित 08567 बड़बिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बुधवार सुबह बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया, स्थानीय ब्लॉगर विक्की ब्लॉग सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने लोको पायलट और रेल कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया तथा सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान इस विशेष ट्रेन का संचालन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने में सुविधा होगी।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : दुबिल माइंस ट्रांसपोर्टिंग विवाद सुलझा, ठेका कंपनी और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच बनी सहमति

बड़बिल से पुरी तक विभिन्न स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 08567 बड़बिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन बड़बिल से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर बड़ाजामदा, नोवामुंडी, बांसपानी, डांगवापोसी, देवझार, नयागढ़, केंदुझार, हरिचंदनपुर, जाखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और सखीगोपाल सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं वापसी में 08568 पुरी–बड़बिल रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन पुरी से शाम 7:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:00 बजे बड़बिल पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यह विशेष सेवा 16 एवं 24 जुलाई को वापसी यात्रा के लिए संचालित की जाएगी। स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ाजामदा, नोवामुंडी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिली है। उन्होंने भविष्य में भी प्रमुख पर्व-त्योहारों के अवसर पर ऐसी विशेष ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।

Manoharpur : दुबिल माइंस ट्रांसपोर्टिंग विवाद सुलझा, ठेका कंपनी और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच बनी सहमति

स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को मिलेगी प्राथमिकता, जरूरत पड़ने पर कंपनी चला सकेगी अपने वाहन सहमति के बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू होने

  • स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को मिलेगी प्राथमिकता, जरूरत पड़ने पर कंपनी चला सकेगी अपने वाहन
  • सहमति के बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू होने की उम्मीद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : चिड़िया स्थित सेल (SAIL) के दुबिल आयरन ओर माइंस में ट्रांसपोर्टिंग कार्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद का समाधान गुरुवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में निकल आया। मनोहरपुर साइडिंग में हुई वार्ता में सेल की अधिकृत ठेका कंपनी एन.के. मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मनोहरपुर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने माइंस क्षेत्र में बाहरी वाहनों और बाहरी ट्रांसपोर्टरों के संचालन का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों को ट्रांसपोर्टिंग कार्य में प्राथमिकता देने की मांग रखी। दोनों पक्षों के बीच विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय व्यवसायियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशने पर सहमति बनी। वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पक्षों ने आपसी सहयोग से कार्य संचालन की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल किरीबुरू के सीएसआर सहयोग से 37 महिलाओं ने पूरा किया जूट प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र वितरित

प्रतिदिन 2,000 टन परिवहन की जिम्मेदारी निभाएगी कंपनी

बैठक में यह सहमति बनी कि दुबिल माइंस से संबंधित ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बाहरी ट्रांसपोर्टरों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को पहली प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ठेका कंपनी को प्रतिदिन लगभग 2,000 टन आयरन ओर का परिवहन दुबिल माइंस से मनोहरपुर साइडिंग स्थित डंपिंग यार्ड तक सुनिश्चित करना है। यदि किसी कारणवश स्थानीय ट्रांसपोर्टर टेंडर की शर्तों के अनुरूप आवश्यक संख्या में वाहन उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, तो कंपनी अपनी आवश्यकता के अनुसार निजी वाहनों का संचालन कर सकेगी। इस प्रस्ताव पर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों और कंपनी दोनों ने सहमति जताई। समझौते के बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है और जल्द ही कार्य सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gua : सेल किरीबुरू के सीएसआर सहयोग से 37 महिलाओं ने पूरा किया जूट प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र वितरित

कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम महिलाओं के

  • कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
  • स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : सेल किरीबुरू के सीएसआर विभाग के सहयोग तथा सृजन फाउंडेशन के प्रयासों से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की 37 महिलाओं ने जूट सामग्री निर्माण का एक वर्षीय विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के जूट उत्पादों के निर्माण, डिजाइन, गुणवत्ता सुधार तथा उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत सेल किरीबुरू एवं सृजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं की मेहनत, लगन और सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बत्तख खोजने जंगल गए युवक को सांप ने डंसा, उपचार के बाद खतरे से बाहर

जूट उत्पादों को स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनाने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि जूट आधारित उत्पादों की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है और यह महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर अवसर बन सकता है। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर छोटे उद्योगों और समूह आधारित उत्पादन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम न केवल महिलाओं की आय बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि परिवार और समाज में उनकी भूमिका को भी मजबूत बनाते हैं। सृजन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशिक्षण के अगले चरण में महिलाओं को उन्नत तकनीकों, उत्पाद गुणवत्ता सुधार और व्यावसायिक उत्पादन की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे प्रतिस्पर्धी बाजार में अपने उत्पादों की पहचान बना सकें।

इसे भी पढ़ें : Gua : मझगांव में आदिवासी ग्रामीणों की पिटाई का आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

उत्पादन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मिलेगा बढ़ावा

सृजन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में जूट उत्पादों के व्यावसायिक उत्पादन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने की व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके लिए संस्था ने सेल के सीएसआर विभाग से कच्चे माल, बिजली संचालित मशीनों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए वित्तीय सहयोग का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने पर प्रशिक्षित महिलाएं संगठित रूप से उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएंगी। समारोह में सीजीएम (खान) पी.एम. शिरपुरकर, सीजीएम (एचआर) धीरेन्द्र मिश्रा, जीएम (विद्युत) नवीन सोनकुसारे, डीजीएम (एचआर-एल एंड डीसी) रथीन विश्वास, एजीएम (एचआर-एल एंड डी) एवं प्रभारी सीएसआर सी.के. विश्वाल, एजीएम (यांत्रिक) रमेश सिन्हा तथा बी. बासा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सृजन फाउंडेशन की टीम के पूजा, स्वपन मन्ना, संजय दास, पुष्पा शर्मा और जाहिद अख्तर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top