Share

Jamshedpur : भाजपा का बंद पूरी तरह विफल रहा, जनता ने छात्र आंदोलन की राजनीति को नकारा – प्रताप कुमार यादव

  • कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पर छात्र आंदोलन को बाधित करने और माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप
  • छात्र आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उठाए सवाल
  • छात्र आंदोलनों को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखने की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर भाजपा पर छात्र आंदोलन को प्रभावित करने और उसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रांची में छात्र हितों को लेकर चल रहा आंदोलन शुरुआती घंटों तक पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और कथित बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ी। प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों के समर्थन के बजाय भाजपा ने आंदोलन को बाधित कर उसे हिंसक दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों के आंदोलन को प्रभावित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यदि वह वास्तव में छात्र हितों के पक्ष में है तो शांतिपूर्ण आंदोलन में हस्तक्षेप की आवश्यकता क्यों पड़ी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का शुभारंभ

जनता ने भाजपा के बंद को नहीं दिया समर्थन : कांग्रेस

प्रताप कुमार यादव ने दावा किया कि छात्र आंदोलन के दौरान लगे आरोपों और घटनाओं से जनता का ध्यान हटाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन झारखंड की जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन सामान्य रहा और आम लोगों ने बंद का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, यह बंद छात्र हितों के समर्थन में नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक दलों की मंशा को समझती है और छात्र आंदोलनों का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए किए जाने को स्वीकार नहीं करती। उनके अनुसार, बंद के प्रति जनता की उदासीनता इस बात का संकेत है कि लोगों ने भाजपा के आह्वान को गंभीरता से नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं होगी

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी छात्र हितों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को कमजोर करने, आंदोलन को बदनाम करने अथवा राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसका उपयोग करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। प्रताप कुमार यादव ने कहा कि छात्र रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष जांच जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिन पर सरकार और संबंधित संस्थाओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता लोकतांत्रिक अधिकारों, शांतिपूर्ण आंदोलनों और छात्र हितों के साथ खड़ी है तथा किसी भी प्रकार के उपद्रव या राजनीतिक नौटंकी को समर्थन नहीं देगी।

Leave a Comment

Jamshedpur : एसआईआर-2026 को लेकर उपायुक्त की बीएलओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक, घर-घर सत्यापन पर दिया जोर

नजरी नक्शा के आधार पर परिवारवार विवरण संधारित करने और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के

  • नजरी नक्शा के आधार पर परिवारवार विवरण संधारित करने और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, नागरिकों से मतदाता सूची की जांच करने की अपील
  • दावा-आपत्ति अवधि में मतदाताओं को मिलेगा संशोधन का अवसर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने बीएलओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला, 46-पोटका, 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी तथा 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के चयनित मतदान केंद्रों के बीएलओ से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा का बंद पूरी तरह विफल रहा, जनता ने छात्र आंदोलन की राजनीति को नकारा – प्रताप कुमार यादव

नजरी नक्शा तैयार कर घर-घर भ्रमण करने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करने और उसके अनुसार घर-घर भ्रमण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नजरी नक्शा के आधार पर परिवारवार फैमिली ग्रुपिंग करते हुए प्रत्येक मकान का वास्तविक अथवा नोटशनल हाउस नंबर अंकित किया जाए। इससे मतदान क्षेत्र के प्रत्येक परिवार और पात्र नागरिक का व्यवस्थित सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का शुभारंभ

सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि बीएलओ नजरी नक्शा के अनुरूप अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचें और पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करें। उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा फॉर्म-8 के जरिए आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

बीएलओ के क्षेत्रीय भ्रमण की होगी नियमित निगरानी

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को बीएलओ के क्षेत्रीय भ्रमण और कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां बीएलओ को तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपने तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नामों की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कर निष्पक्ष एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का शुभारंभ

एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, तिरंगा वितरण कर दिया देशभक्ति का संदेश बिष्टुपुर परिसर से निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति

  • एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, तिरंगा वितरण कर दिया देशभक्ति का संदेश
  • बिष्टुपुर परिसर से निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति की भावना जागृत करने का दिया संदेश
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वविद्यालय में देशभक्ति का माहौल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर से ‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

तिरंगा वितरण कर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से कराया अवगत

रैली के बाद छात्राओं ने बिष्टुपुर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में तिरंगे का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. डी. पुष्प लता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों को बताया जायज, युवाओं को रोजगार और न्याय देने की उठाई मांग लाठीचार्ज पर जदयू जिलाध्यक्ष

  • JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों को बताया जायज, युवाओं को रोजगार और न्याय देने की उठाई मांग
  • लाठीचार्ज पर जदयू जिलाध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर दिया जोर
  • शांतिपूर्ण आंदोलन और संवाद का किया समर्थन, छात्र संगठनों और सरकार के बीच संवाद से निकल सकता है समाधान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के माध्यम से दबाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत एवं सकारात्मक पहल के जरिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी नागरिकों को प्राप्त है, ऐसे में छात्रों पर बल प्रयोग करना उचित नहीं कहा जा सकता।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बहरागोड़ा बंद का व्यापक असर, बाजारों में थमी व्यावसायिक गतिविधियां

छात्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की मांग

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं, तब सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा संबंधित मामलों में पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “सरकार को छात्रों को लाठी नहीं, रोजगार और न्याय देना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे युवाओं का विश्वास भर्ती प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था में बना रहे।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर पहल की आवश्यकता

जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर समय रहते गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छात्र प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए। साथ ही उन्होंने छात्र-युवाओं और आम नागरिकों से भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन में हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) छात्रों के संघर्ष और उनकी जायज मांगों के समर्थन में खड़ा है तथा वे आगे भी छात्रों के हितों और न्यायपूर्ण समाधान की मांग उठाते रहेंगे।

Baharagoda : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बहरागोड़ा बंद का व्यापक असर, बाजारों में थमी व्यावसायिक गतिविधियां

भाजपा के आह्वान पर व्यापारियों ने दिया समर्थन, राज्य सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश बाजार बंद कर छात्रों के समर्थन

  • भाजपा के आह्वान पर व्यापारियों ने दिया समर्थन, राज्य सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
  • बाजार बंद कर छात्रों के समर्थन में उतरे व्यापारी और कार्यकर्ता
  • बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन में रहे शामिल
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए बंद का असर मंगलवार को बहरागोड़ा में व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही स्थानीय बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं और व्यावसायिक गतिविधियां लगभग ठप नजर आईं। भाजपा जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानदारों से छात्रों के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बंद के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर लगाया युवाओं की आवाज दबाने का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय व्यापारियों ने भी छात्रों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव, पिकलू घोष, समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Seraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भूमि विवाद, राशन कार्ड, मुआवजा भुगतान और नगर निगम से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों

  • भूमि विवाद, राशन कार्ड, मुआवजा भुगतान और नगर निगम से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई
  • विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
  • संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देश
  • जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर प्रशासन का विशेष जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला-खरसावाँ : समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने एक-एक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और विधिसम्मत निष्पादन के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिन्हित करने तथा नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत एजेंसी की लापरवाही से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा कई अन्य मामलों पर भी लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : सिर चक्कराने से अनियंत्रित हुई कार, बराइबुरु सेल गेट के पास गहरे गड्ढे में गिरी

लंबित मुआवजा और ग्राम सभा गठन से जुड़े मामले भी पहुंचे जनता दरबार

जनता दरबार में भू-अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा भुगतान, मौजा कुचाई अंतर्गत टोला गाड़ाकुटी, कोपलोंग एवं कसोमकुटी के लिए पृथक ग्राम सभा गठन की अनुमति सहित कई सामुदायिक मुद्दों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Gua : सिर चक्कराने से अनियंत्रित हुई कार, बराइबुरु सेल गेट के पास गहरे गड्ढे में गिरी

एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, कार सवार सभी लोग सुरक्षित बराइबुरु सेल गेट के समीप हुआ हादसा दुर्घटना संभावित

  • एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, कार सवार सभी लोग सुरक्षित
  • बराइबुरु सेल गेट के समीप हुआ हादसा
  • दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बराइबुरु सेल गेट के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे कार में सवार लोगों को गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार, कार किरीबुरू से बड़ाजामदा की ओर जा रही थी और उसे बोलानी के एक जनरल असिस्टेंट मैनेजर चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बराइबुरु सेल गेट के पास पहुंचते ही चालक को अचानक सिर में चक्कर आने लगा, जिसके कारण वाहन पर से उनका नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सड़क पर स्किड करते हुए किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग उपायुक्त की बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची पर जोर

सड़क किनारे गड्ढों को लेकर लोगों ने जताई चिंता, सुरक्षा उपायों की उठी मांग

दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने अथवा जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि गहरे गड्ढे में गिरने के कारण वाहन को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने ऐसे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हैं और समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने तथा सड़क किनारे बने गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top