Share

Badajamda : बड़ाजामदा में साइबर अपराध और बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

  • आदर्श मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, बाल श्रम और मानव तस्करी से बचाव की दी जानकारी
  • साइबर ठगी से बचाव के बताए गए उपाय, बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया प्रेरित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बड़ाजामदा : बच्चों और किशोरों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बड़ाजामदा थाना पुलिस ने आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता बैनर लगाए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट और मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने की सलाह दी गई।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त व एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण

ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को अनजान फोन कॉल, मैसेज, लिंक और सोशल मीडिया संदेशों से सावधान रहने की अपील की। उन्हें बताया गया कि ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और अन्य निजी सूचनाएं कभी भी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। पुलिस ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि यदि साइबर ठगी का कोई प्रयास हो तो घबराने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और नुकसान से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : बीआरसी डुमरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू के निधन से शोक, दुखनी सोरेन ने परिजनों को दी सांत्वना

बाल श्रम, बाल विवाह और मानव तस्करी पर भी किया गया जागरूक

कार्यक्रम में पुलिस ने बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में मजदूरी और विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। सारंडा क्षेत्र में मानव तस्करी के खतरे को देखते हुए बच्चों को नौकरी, शिक्षा या बेहतर भविष्य का झांसा देने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। थाना के एसआई निमिर हेस्सा ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अभियान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Jamshedpur : गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, उपायुक्त और एसएसपी ने किया अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

परेड की तैयारियों का लिया जायजा, समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश विभिन्न टुकड़ियों ने किया अनुशासन

  • परेड की तैयारियों का लिया जायजा, समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश
  • विभिन्न टुकड़ियों ने किया अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी योगेंद्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ियां, होमगार्ड, चौकीदार दल, एनसीसी, रेंजर (गर्ल्स), स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून तथा केजीबीवी पटमदा की बैंड पार्टी ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तीसरी सोमवारी की जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगी सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति गीतों से गूंजेगा सिदगोड़ा टाउन हॉल

अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने मुख्य समारोह को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि देंगे। जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या और मुख्य समारोह दोनों के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हो।

Jamshedpur : तीसरी सोमवारी की जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक संध्याकाल में काशी की तर्ज पर आयोजित होगी भव्य महाआरती 11

  • सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक
  • संध्याकाल में काशी की तर्ज पर आयोजित होगी भव्य महाआरती
  • 11 से 15 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना
  • आकर्षण का केंद्र रहेंगे भजन, झांकियां और जलाभिषेक
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं
  • संध्याकाल में छठ घाट तालाब पर सजेगा आध्यात्मिक महोत्सव

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित तीसरी सोमवारी की सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को भालूबासा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। समिति ने इस वर्ष जलाभिषेक यात्रा में 11 से 15 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 7 बजे श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे, जहां सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र जल से संकल्प एवं पूजन के बाद कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

इसे भी पढ़ें : Badajamda : मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्य सड़क जलमग्न

भक्तिमय संगीत, झांकियां और पुष्पवर्षा बढ़ाएंगी यात्रा की भव्यता

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, भजन मंडलियों की प्रस्तुति, आकर्षक धार्मिक झांकियां और पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू सहित शहर के कई गणमान्य लोग भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। पूरे मार्ग को केसरिया ध्वजों और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Badajamda : बड़ाजामदा में साइबर अपराध और बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम

सूर्य मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। बाबा बैद्यनाथ धाम की तर्ज पर अरघा के माध्यम से जलार्पण की व्यवस्था की गई है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। यातायात नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक सूर्यधाम सेवक सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा पूरे मार्ग में स्वच्छ जल का छिड़काव किया जाएगा। जलाभिषेक के बाद सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है, जहां 20 प्रसाद काउंटर और 15 पेयजल काउंटर लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा से सजाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त व एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण

काशी के गंगा घाट की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती

महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी की संध्या को सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट तालाब पर काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान के लिए वाराणसी से 11 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली आमंत्रित की गई है, जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य आरती संपन्न कराएगी। आयोजन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक, भक्तिमय वातावरण, भव्य झांकियां और काशी शैली की महाआरती श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव साबित होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Badajamda : मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्य सड़क जलमग्न

भट्टीसाई क्षेत्र में सड़क पर भरा पानी, आवागमन ठप; कई घरों में घुसा बारिश का पानी लगातार बारिश से सड़क

  • भट्टीसाई क्षेत्र में सड़क पर भरा पानी, आवागमन ठप; कई घरों में घुसा बारिश का पानी
  • लगातार बारिश से सड़क संपर्क प्रभावित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बड़ाजामदा : बुधवार आधी रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने बड़ाजामदा, किरीबुरू, गुवा सहित पूरे सारंडा क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के कारण बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाली मुख्य सड़क के भट्टीसाई इलाके में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है और स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें : Badajamda : बड़ाजामदा में साइबर अपराध और बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

घरों में घुसा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित स्थानों की ली शरण

भारी बारिश के कारण बड़ाजामदा के कई मोहल्लों और निचले इलाकों में पानी घरों के भीतर प्रवेश कर गया है। इससे प्रभावित परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाना पड़ा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन की टीम जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार वर्षा से क्षेत्र में सड़क, आवागमन और सामान्य जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है।

Seraikela : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त व एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण

बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, राष्ट्रध्वज को दी सलामी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड का लिया जायजा

  • बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, राष्ट्रध्वज को दी सलामी
  • उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड का लिया जायजा
  • मैदान, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला-खरसावां : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। दोनों अधिकारियों ने समारोह की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होना चाहिए, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : बीआरसी डुमरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू के निधन से शोक, दुखनी सोरेन ने परिजनों को दी सांत्वना

विभिन्न सुरक्षा बलों और छात्राओं की टुकड़ियों ने किया प्रदर्शन

फुल ड्रेस परेड में जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, गृह रक्षा वाहिनी और एनएपी की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), सरायकेला की छात्राओं की टुकड़ी ने भी परेड में भाग लेकर अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। बैंड दल में केजीबीवी सरायकेला एवं राजनगर की किशोरियों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। परेड के दौरान सभी टुकड़ियों ने शानदार तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए समारोह को सफल बनाने के लिए इसी उत्साह को बनाए रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : 15 किमी जर्जर सड़क से 90 गांवों के लोग परेशान, नरसिंहबहाल पहुंचीं दुखनी सोरेन

मौसम को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मैदान के समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल, वाहन पार्किंग एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी दलों की सराहना करते हुए समारोह को उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न कराने की अपील की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Dumaria : बीआरसी डुमरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू के निधन से शोक, दुखनी सोरेन ने परिजनों को दी सांत्वना

जाहेरडीह पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलीं समाजसेविका, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा गाजिया मुर्मू के निधन से क्षेत्र में शोक

  • जाहेरडीह पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलीं समाजसेविका, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • गाजिया मुर्मू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया : बांकिशोल पंचायत अंतर्गत जाहेरडीह (कुंडालुका) निवासी एवं बीआरसी डुमरिया कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत गाजिया मुर्मू का गत रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार, सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। गाजिया मुर्मू बीआरसी डुमरिया में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने सरल स्वभाव तथा कार्यनिष्ठा के कारण लोगों के बीच सम्मानित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिचितों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : 15 किमी जर्जर सड़क से 90 गांवों के लोग परेशान, नरसिंहबहाल पहुंचीं दुखनी सोरेन

दुखनी सोरेन ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

गाजिया मुर्मू के निधन की सूचना मिलने के बाद पोटका विधानसभा क्षेत्र की महिला नेत्री एवं समाजसेविका दुखनी सोरेन शोकाकुल परिवार से मिलने जाहेरडीह पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दुखनी सोरेन ने कहा कि गाजिया मुर्मू का असमय निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि किसी अपने का अचानक चले जाना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ग्रामीणों एवं उनके परिचितों ने भी दिवंगत गाजिया मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Dumaria : 15 किमी जर्जर सड़क से 90 गांवों के लोग परेशान, नरसिंहबहाल पहुंचीं दुखनी सोरेन

सेरालडीह से ओडिशा सीमा तक सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल समेत कई

  • सेरालडीह से ओडिशा सीमा तक सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल समेत कई समस्याएं उठीं, 90 गांवों की जीवनरेखा बनी सड़क बदहाल
  • वीरसिंह देवगम ने भी की मुलाकात, समाधान पर हुई चर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड में सेरालडीह मुख्य सड़क से नरसिंहबहाल, सातबाकरा और बुरूनिया होते हुए ओडिशा सीमा तक जाने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और जलजमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से करीब 90 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में हालात और भी चिंताजनक हो जाते हैं, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, अमित शाह से मिले चार सांसद

बारिश में बढ़ जाती है दुर्घटनाओं की आशंका, गड्ढों और जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों, मजदूरों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। कई गांवों के लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जबकि किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों की मुख्य कड़ी है।

इसे भी पढ़ें : Potka : अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुखिया ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं की जानकारी ली

क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद पोटका विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी एवं युवा नेत्री दुखनी सोरेन नरसिंहबहाल पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि सड़क खराब होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सेरालडीह से ओडिशा सीमा तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग दोहराई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से बढ़ा विवाद

सड़क के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी उठा मुद्दा

दुखनी सोरेन के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि खराब सड़क का सीधा असर क्षेत्र की अन्य सेवाओं पर भी पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी होती है, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में कठिनाई होती है और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी प्रभावित होती है। दुखनी सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एनएच-49 पर बड़ा हादसा टला, फ्यूल कंपनी में लगी आग से मचा हड़कंप

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर हुई विचार-विमर्श

डुमरिया दौरे के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव वीरसिंह देवगम ने भी दुखनी सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर चर्चा की। ग्रामीणों का कहना है कि सेरालडीह से ओडिशा सीमा तक जाने वाली यह सड़क 90 गांवों की जीवनरेखा है और इसके शीघ्र निर्माण या व्यापक मरम्मत से हजारों लोगों को राहत मिल सकेगी। ऐसे में सड़क सुधार की मांग अब और तेज होती जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top