रंभा संस्थान, डेटन इंटरनेशनल स्कूल और तारा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के मार्गदर्शक : मुनमुन तिर्की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : शिक्षक दिवस के अवसर पर पोटका क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। रंभा शैक्षणिक संस्थान, डेटन इंटरनेशनल स्कूल तेतला तथा तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया। विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल बना रहा।
इसे भी पढ़ें : Gua : नशे में तेज रफ्तार लाइन ट्रक कांडेनाला के पास झाड़ियों में घुसा
पोटका के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम
रंभा शैक्षणिक संस्थान में कॉलेज प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव गौरव बचन एवं सभी व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके भीतर व्यावहारिक ज्ञान, संस्कार और जीवन जीने की समझ भी विकसित करते हैं। समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी चेन छिनतई कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई सोने की चेन बरामद
रंभा शैक्षणिक संस्थान में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
टाटा-हाता रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा अपने जीवन में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार
तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर हाता में भी शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल, प्राचार्य कमलेश मिश्र तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य कमलेश मिश्र ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और अपने शिक्षकों का सम्मान हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Potka : लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
टीपीएस हाता में अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश
कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रभारी मुनमुन तिर्की ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह विद्यार्थियों के पूरे जीवन को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। संस्थानों के प्रबंधन ने शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।