Share

Jamshedpur : बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में शराब दुकान खोलने का विरोध, निर्माण कार्य रुकवाया

  • मंदिर से महज 30 फीट की दूरी पर प्रस्तावित है विदेशी शराब की दुकान
  • गुरुद्वारा कमेटी और मंदिर समिति ने भी दिया समर्थन
  • अयप्पा मंदिर के समीप शराब दुकान का प्रस्ताव, लोगों ने जताई आपत्ति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती स्थित खरकाई रोड में प्रस्तावित विदेशी शराब की दुकान को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। बस्तीवासी दुकान के सामने धरना देकर बैठ गए, जिसके बाद दुकान के निर्माण का काम रोकना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित शराब दुकान धार्मिक स्थल और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग के बेहद करीब है। विरोध में बस्तीवासियों के साथ गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य भी शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन से प्रस्तावित दुकान का स्थान बदलने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका के शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान खोलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश

बस्तीवासियों के अनुसार प्रस्तावित दुकान गुरुद्वारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर है और गुरुद्वारा से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं उत्तर सबरीमाला धर्मशास्त्र मंदिर, जिसे स्थानीय लोग अयप्पा मंदिर के नाम से जानते हैं, दुकान से महज 30 फीट की दूरी पर है। करीब 60 वर्ष पुराना यह मंदिर भगवान अयप्पा समेत अन्य देवी-देवताओं को समर्पित है और दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण आस्था केंद्र है। धरना देने वालों में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह पप्पी, हरजीत सिंह विरदी, सरबजीत सिंह लाली, हरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह नागी, करमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, मुखिया तरनजीत सिंह, सुरेश धीमन, जगजीत सिंह और गुरमीत सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Chandil : चौका NH-33 पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

चौलीबासा के सेन पेट्रोल पंप के पास टैंकर ने मारी टक्कर, पुलिस ने घायल को चांडिल सीएचसी भेजा NH-33 पर

  • चौलीबासा के सेन पेट्रोल पंप के पास टैंकर ने मारी टक्कर, पुलिस ने घायल को चांडिल सीएचसी भेजा
  • NH-33 पर लगातार हादसों से बढ़ी चिंता, व्यवस्था सुधारने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : जमशेदपुर-रांची मुख्य राजमार्ग NH-33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौलीबासा स्थित सेन पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे होंडा स्कूटी सवार युवक मोहम्मद मुसायिद को विपरीत दिशा से आ रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर संख्या JH 06Q-2789 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल भेजा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में शराब दुकान खोलने का विरोध, निर्माण कार्य रुकवाया

चौलीबासा में टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार NH-33 के चौका क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्य से जुड़ी अव्यवस्थाओं के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क की स्थिति को लेकर NHAI की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा एंबुलेंस सेवा को प्रभावी बनाने की मांग की है।

Potka : पोटका के शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

रंभा संस्थान, डेटन इंटरनेशनल स्कूल और तारा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षकों का हुआ सम्मान शिक्षक विद्यार्थियों

  • रंभा संस्थान, डेटन इंटरनेशनल स्कूल और तारा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के मार्गदर्शक : मुनमुन तिर्की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : शिक्षक दिवस के अवसर पर पोटका क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। रंभा शैक्षणिक संस्थान, डेटन इंटरनेशनल स्कूल तेतला तथा तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया। विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : नशे में तेज रफ्तार लाइन ट्रक कांडेनाला के पास झाड़ियों में घुसा

पोटका के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम

रंभा शैक्षणिक संस्थान में कॉलेज प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव गौरव बचन एवं सभी व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके भीतर व्यावहारिक ज्ञान, संस्कार और जीवन जीने की समझ भी विकसित करते हैं। समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी चेन छिनतई कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई सोने की चेन बरामद

रंभा शैक्षणिक संस्थान में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

टाटा-हाता रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा अपने जीवन में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार

तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर हाता में भी शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल, प्राचार्य कमलेश मिश्र तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य कमलेश मिश्र ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और अपने शिक्षकों का सम्मान हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

टीपीएस हाता में अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश

कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रभारी मुनमुन तिर्की ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह विद्यार्थियों के पूरे जीवन को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। संस्थानों के प्रबंधन ने शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Gua : नशे में तेज रफ्तार लाइन ट्रक कांडेनाला के पास झाड़ियों में घुसा

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, सूचना मिलने पर जांच में जुटी पुलिस चालक को जगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस

  • चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, सूचना मिलने पर जांच में जुटी पुलिस
  • चालक को जगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस जांच शुरू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : बड़ाजामदा से बड़बिल की ओर जा रहा एक लाइन ट्रक शनिवार शाम करीब चार बजे कांडेनाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और झाड़ियों में घुस गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर जेएच 05 डीके 6188 बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में ट्रक को काफी तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सड़क छोड़कर गड्ढे में उतरते हुए झाड़ियों के पास जाकर रुक गया। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी चेन छिनतई कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई सोने की चेन बरामद

तेज रफ्तार और नशा बना हादसे की वजह

दुर्घटना के बाद चालक स्टीयरिंग पर ही सो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जगाने की काफी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण वह होश में नहीं आ सका। घटना की सूचना तत्काल बड़बिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की स्थिति के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Jamshedpur : सोनारी चेन छिनतई कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई सोने की चेन बरामद

बिरसानगर से दबोचा गया रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल, पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला आरोपी के खिलाफ सात आपराधिक मामले

  • बिरसानगर से दबोचा गया रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल, पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला
  • आरोपी के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज, नेटवर्क की जांच तेज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर-06 स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने सोनारी क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें तीन अपराधियों की संलिप्तता सामने आई। मामले में पुलिस पहले ही पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि रोहित कर्मकार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

पुलिस की कार्रवाई में फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पहुंचा हुआ है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रोहित कर्मकार के खिलाफ सोनारी के वर्तमान मामले सहित विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें छिनतई, चोरी और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, उसके सहयोगियों और पूर्व में हुई अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Manoharpur : मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मनोहरपुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत जनप्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं के विस्तार की उठाई

  • वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मनोहरपुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
  • जनप्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग
  • सारंडा सवारी गाड़ी के नियमित परिचालन की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही मांग पूरी होने के बाद पहली बार ट्रेन के ठहराव को लेकर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मनोहरपुर स्टेशन पर पहली बार रुकी एर्नाकुलम एक्सप्रेस

ट्रेन के आगमन पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक तथा चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत कई जनप्रतिनिधि और रेल अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने ट्रेन का स्वागत करने के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस ठहराव से मनोहरपुर, सारंडा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Chandil : जन्माष्टमी पर आदरडीह में खाटू श्याम बाबा मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला

जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों ने किया ट्रेन का स्वागत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में जहां भी रेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता होगी, वहां लगातार प्रयास किए जाएंगे। सांसद ने मनोहरपुर रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोगों की परेशानी दूर करने के लिए यहां रेल ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में रेलवे और केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पहल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारों से गूंजा माटकू, विधायक संजीव सरदार ने की पूजा-अर्चना

सांसद ने रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई

विधायक जगत माझी ने कहा कि कोविड काल से पहले मनोहरपुर क्षेत्र में उपलब्ध रेल सुविधाओं और यात्री सेवाओं को पुनः बहाल करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने रेल अधिकारियों से क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सारंडा सवारी गाड़ी का नियमित परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं भाजपा नेता जेबी तुबिद ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेल तेजी से विकास कर रही है तथा भविष्य में मनोहरपुर को अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, रंजीत यादव, सीताराम गोप, बहनु तिर्की, शक्ति कुंज, प्रदीप कुमार, डेविड ए. डोडराई, अमिएल एक्का समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Potka : लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिले विधायक, खेल और शिक्षा दोनों पर ध्यान देने की दी सलाह जेबी लाइव,

  • दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिले विधायक, खेल और शिक्षा दोनों पर ध्यान देने की दी सलाह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजन समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। विधायक ने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण ही सफलता की असली कुंजी हैं।

इसे भी पढ़ें : Chandil : जन्माष्टमी पर आदरडीह में खाटू श्याम बाबा मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला

गांव के मैदानों से निकलते हैं बड़े खिलाड़ी : संजीव सरदार

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गांव के मैदानों से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं। जरूरत केवल उन्हें सही मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारों से गूंजा माटकू, विधायक संजीव सरदार ने की पूजा-अर्चना

सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब से मजबूत हो रहा खेल का माहौल

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से गांव-गांव में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। पंचायत और ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ खेल मैदानों और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे फुटबॉल टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और भविष्य में यही खिलाड़ी प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर पोटका का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top