पोटका के जुड़ी गांव में हादसा, तीन घायलों को गंभीर स्थिति में एमजीएम जमशेदपुर किया गया रेफर
तीन घायलों को एमजीएम भेजा गया, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी गांव के समीप बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेंतला ढाकढोला निवासी फनी भूषण सरदार, तेंतलापोड़ा पंचायत निवासी राजकुमार सरदार और कोरगासाई निवासी दुखीराम सरदार एक आर-15 मोटरसाइकिल से चारडीहा की ओर से हाता जा रहे थे। वहीं हेंसलआमदा पंचायत के बर्गीकोचा निवासी सुनील पुरान अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जुड़ी गांव के बीच दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सभी चारों लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा खदान कर्मियों को इंसेंटिव और क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस का लाभ
जुड़ी गांव में बाइक दुर्घटना से मची अफरा-तफरी, चार लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। इनमें राजकुमार सरदार, दुखीराम सरदार और सुनील पुरान शामिल हैं। वहीं फनी भूषण सरदार का इलाज सीएचसी पोटका में किया गया। बताया गया कि हादसा तेज गति के कारण हुआ। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।


























