CRPF जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वच्छ पर्यटन से रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मनोहरपुर : मनोहरपुर के जराईकेला स्थित सीआरपीएफ 134वीं बटालियन के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार, 27 सितंबर को अखायशीला पर्यटन स्थल पर संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पर्यटन स्थल परिसर में फैले प्लास्टिक, बोतल और अन्य कचरे को हटाकर साफ-सफाई की गई। जवानों और ग्रामीणों ने पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चुनाव आयोग के निर्णयों के विरोध में 28 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, उपायुक्त कार्यालय तक होगा प्रदर्शन
अखायशीला पर्यटन स्थल पर स्वच्छता का संदेश
सीआरपीएफ 134वीं बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ स्थानीय क्षेत्र की पहचान मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं, इसलिए सभी को पर्यटन स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में निरंतर सहयोग की अपील की। मौके पर सीआरपीएफ के डॉ. कुंदन कुमार, सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार, जराईकेला पंचायत की मुखिया रानी गुड़िया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।























