Share

Ghatsila : असेका के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

  • 11-12 अक्टूबर को घाटशिला में होगा भव्य आयोजन, संताली भाषा, ओल चिकी और सांस्कृतिक विरासत पर होगा मंथन
  • आपसी समन्वय और जनभागीदारी से महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : असेका (ASECA) के आगामी दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को हेम्ब्रम बाखुल, कॉलेज टोला, पावड़ा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 को माझी पारगाना माहाल, घाटशिला में आयोजित होने वाले वार्षिक महाधिवेशन एवं सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों, अतिथियों के स्वागत, आवास, भोजन, मंच व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों के अनुसार, महाधिवेशन में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार से संताल समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, समाजसेवी, साहित्यकार एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। बैठक में व्यापक जनभागीदारी और बेहतर समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : महिला सुरक्षा कानूनों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ MARD का धनबाद में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

घाटशिला में जुटेंगे संताल समाज के प्रतिनिधि, आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य संताली भाषा, ओल चिकी लिपि, शिक्षा, साहित्य तथा जनजातीय कला-संस्कृति के संरक्षण और विकास पर गंभीर मंथन करना है। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से संताली भाषा की गौरवशाली लिपि ‘ओल चिकी’ के प्रचार-प्रसार, संताली भाषा में प्राथमिक से उच्च शिक्षा को मजबूत करने तथा पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर केंद्रित रहेगा। 11 अक्टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ और ध्वजारोहण कर महाधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद “संताली भाषा और ओल चिकी लिपि का आधुनिकीकरण एवं रोजगार में इसकी भूमिका” तथा “पंडित रघुनाथ मुर्मू के फिलॉसफी” जैसे विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। विशेषज्ञ संताली भाषा और ओल चिकी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने, आधुनिक तकनीक के माध्यम से भाषा के प्रचार-प्रसार तथा रोजगार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Chandil : जामडीह रेलवे फाटक पर तीन दिनों से जाम, ग्रामीण परेशान

ओल चिकी के आधुनिकीकरण और रोजगार में भूमिका पर होगा राष्ट्रीय सेमिनार

महाधिवेशन के पहले दिन शाम को झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले सांस्कृतिक दलों की ओर से पारंपरिक दंग, सोहराय और लागड़े नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन 12 अक्टूबर को संताली भाषा, साहित्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विभूतियों को ‘असेका रत्न’ सहित विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संताली माध्यम के विद्यालयों की स्थिति में सुधार, संताली भाषा में शिक्षा के विस्तार और समाज की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। समापन सत्र में समाज को एकजुट करने तथा नई पीढ़ी और युवाओं को भाषा, संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि महाधिवेशन के विभिन्न सत्रों में भाषा और संस्कृति से जुड़े विशेषज्ञों, साहित्यकारों तथा कलाकारों की भागीदारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : यात्रियों से दुर्व्यवहार को लेकर बस प्रतिनिधियों से हुई वार्ता

‘असेका रत्न’ से सम्मानित होंगी समाज की प्रतिभाएं, पारित होंगे महत्वपूर्ण प्रस्ताव

महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पारगाना बाबा बैजू मुर्मू, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, पंडित रघुनाथ मुर्मू के तीन पौत्र भीमवार मुर्मू, नेपोल रघु मुर्मू एवं चुनियान रघुन मुर्मू सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू, लछ्मण मरांडी, चैतन्य प्रसाद मुर्मू, पारगाना बाबा दासमत हांसदा, बिंदे सोरेन पुड़सी माझी बाबा और डॉ. श्रीपति टुडू समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित संताली लेखक, कला अकादमी से सम्मानित कलाकार और अन्य सांस्कृतिक प्रतिनिधि भी विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। असेका झारखंड इकाई के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि संताली भाषा और संस्कृति के संरक्षण, विकास एवं अस्तित्व से जुड़े विषयों पर वैचारिक विमर्श का मंच होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टाटानगर से पठानकोट रवाना हुई टीम

संताली भाषा-संस्कृति के संरक्षण को लेकर जुटेंगे साहित्यकार और कलाकार

बैठक में संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र माण्डी, सचिव शंकर सोरेन, मेघराय टुडू, कन्हाई लाल हेम्ब्रम, सालखू मुर्मू, कृष्ण चन्द्र हेम्ब्रम, बोयला सोरेन, सावना हांसदा, पृथ्वीनाथ हांसदा, पीताम्बर हांसदा, सोमाय हेम्ब्रम, बिक्रम सोरेन, डोमन चन्द्र सोरेन, देवी मुण्डा, लछमी रानी किस्कु, प्रतिमा मुर्मू, काजल मुर्मू, पविता मार्डी, नोहा हांसदा, अंजलि टुडू, सुलेना माण्डी, सुचित्रा हेम्ब्रम, सुन्दर मुर्मू, रजनीकान्त हांसदा, जितेन्द्रनाथ हेम्ब्रम, दामू किस्कु, डॉ. हरिचांद मुर्मू, धनाराम टुडू, गणेश हेम्ब्रम, सुराई हेम्ब्रम और बोडो राम सोरेन सहित अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, व्यापक जनभागीदारी और बेहतर आयोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही झारखंड और पड़ोसी राज्यों के संताल समाज के लोगों तथा मातृभाषा प्रेमियों से 11 एवं 12 अक्टूबर को पारंपरिक वेशभूषा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

Leave a Comment

Chandil : जामडीह रेलवे फाटक पर तीन दिनों से जाम, ग्रामीण परेशान

अधूरा ओवरब्रिज और सड़क पर खराब वाहन बना परेशानी का कारण, एंबुलेंस के फंसने का भी खतरा अधूरा ओवरब्रिज बना

  • अधूरा ओवरब्रिज और सड़क पर खराब वाहन बना परेशानी का कारण, एंबुलेंस के फंसने का भी खतरा
  • अधूरा ओवरब्रिज बना ग्रामीणों के लिए परेशानी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : चांडिल के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित जामडीह रेलवे फाटक के पास पिछले तीन दिनों से सड़क पर एक वाहन खराब पड़े रहने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क संकरी होने से वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जाम के कारण वाहन चालक घंटों फंसे रहते हैं और राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के बीच एंबुलेंस के फंसने की आशंका से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि फाटक के आसपास पहले से ही यातायात का दबाव रहता है।

इसे भी पढ़ें : Potka : यात्रियों से दुर्व्यवहार को लेकर बस प्रतिनिधियों से हुई वार्ता

खराब वाहन से बढ़ी जाम की समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि जामडीह रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण वाहनों को रेलवे फाटक होकर ही आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर वाहन खराब होने से यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर खराब पड़े वाहन को तत्काल हटाने तथा अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों, राहगीरों और मरीजों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Potka : यात्रियों से दुर्व्यवहार को लेकर बस प्रतिनिधियों से हुई वार्ता

हाता-हल्दीपोखर के यात्रियों को सम्मानपूर्वक यात्रा कराने की मांग कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी-एसएसपी को देंगे ज्ञापन जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • हाता-हल्दीपोखर के यात्रियों को सम्मानपूर्वक यात्रा कराने की मांग
  • कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी-एसएसपी को देंगे ज्ञापन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका के हाता दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की दूसरे चरण की बैठक मुखिया देवी कुमारी भूमिज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जमशेदपुर के मानगो, साकची और रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से हाता-हल्दीपोखर आने वाले यात्रियों के साथ बस एजेंटों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामलों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार यात्रियों को बस में चढ़ने से रोका जाता है तथा महिला और बुजुर्ग यात्रियों को सीट से जबरन उठाने जैसी घटनाएं होती हैं। इस संबंध में बस मालिकों और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता कर यात्रियों को निर्धारित किराये पर सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा देने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टाटानगर से पठानकोट रवाना हुई टीम

हाता-हल्दीपोखर यात्रियों की परेशानी पर हुई चर्चा

बैठक में बस संचालकों और एजेंटों से यात्रियों के साथ व्यवहार में सुधार लाने तथा निर्धारित किराये पर यात्रा सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्रामीणों की ओर से बस संचालकों के नाम मांगपत्र भी सौंपा गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। बैठक में समाजसेवी कृष्णा गोप, साहित्यकार सुनील डे, शंकर चंद्र गोप, मंटू मंडल, भवानी शंकर, बस संचालक राजेश कुमार, कारवा बस के मैनेजर सुरेश कुमार, बस एजेंट सुभाष गोप, लालटू डे, रिक चटर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।

Jamshedpur : अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टाटानगर से पठानकोट रवाना हुई टीम

झारखंड-बिहार टीम में पूर्वी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन, अतुल राज ऑलराउंडर और पीयूष राज विकेटकीपर झारखंड-बिहार टीम में

  • झारखंड-बिहार टीम में पूर्वी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन, अतुल राज ऑलराउंडर और पीयूष राज विकेटकीपर
  • झारखंड-बिहार टीम में जमशेदपुर के खिलाड़ियों को मिली जगह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटानगर स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस से पठानकोट के लिए रवाना हुआ। टूर्नामेंट हरियाणा के करनाल में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। झारखंड-बिहार टीम में जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के दो खिलाड़ियों सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गुलमोहर हाई स्कूल के अतुल राज का चयन ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। वहीं पीयूष राज विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Chandil : आजसू सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी भंग, जल्द होगी नई संगठनात्मक प्रक्रिया

पूर्वी सिंहभूम के पांच खिलाड़ी नेशनल टूर्नामेंट में दिखाएंगे प्रतिभा

चयनित खिलाड़ियों में अतुल राज और पीयूष राज गुलमोहर हाई स्कूल, अमित राज सिंह देव दयानंद पब्लिक स्कूल, अनुज शर्मा केरल समाजम मॉडल स्कूल तथा अनुराग सिंह एडीएल सनशाइन स्कूल के छात्र हैं। अतुल राज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मनोज सिन्हा के पुत्र हैं। खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों और स्कूलों में उत्साह का माहौल है। टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए हैं।

Chandil : आजसू सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी भंग, जल्द होगी नई संगठनात्मक प्रक्रिया

मांकड़ महतो बोले- हरेलाल महतो का पार्टी छोड़ना राजनीतिक प्रक्रिया, संगठन पर नहीं पड़ेगा असर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत

  • मांकड़ महतो बोले- हरेलाल महतो का पार्टी छोड़ना राजनीतिक प्रक्रिया, संगठन पर नहीं पड़ेगा असर
  • बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : चांडिल के जायदा स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो उर्फ मांकड़ महतो ने सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी भंग करने की विधिवत घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कमेटी को भंग किया गया है और जल्द ही नए सिरे से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी अनुशासन बनाए रखने तथा केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता

जिला कमेटी भंग, नई टीम के गठन की तैयारी

हरेलाल महतो के आजसू पार्टी छोड़ने के सवाल पर सत्यनारायण महतो ने कहा कि यह एक राजनीतिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हरेलाल महतो की सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य’ से जुड़े लोगों द्वारा पार्टी छोड़ने का निर्णय उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी एक नेता के पार्टी छोड़ने से संगठन की गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी। पार्टी पूर्व में भी विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही है और राजनीतिक संगठनों में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आना-जाना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत

हरेलाल महतो के पार्टी छोड़ने पर आजसू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय सचिव ने कहा कि आजसू पार्टी अब संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर काम करेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, संगठन में समन्वय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई जिला कमेटी के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। प्रेसवार्ता में आजसू महिला नेत्री आरती सिंह, डॉ. मनोरंजन महतो, अशोक साहू उर्फ मांझी, भोलानाथ महतो, झाबु गौरांई, दुर्गाचरण महतो, शरत महतो, तपन उरांव, बासु प्रामाणिक समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamshedpur : सड़क हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता

सोनारी और आदित्यपुर पहुंचकर जताई संवेदना, परिजनों को हरसंभव साथ देने का भरोसा शोकाकुल परिवारों को दिया हरसंभव साथ का

  • सोनारी और आदित्यपुर पहुंचकर जताई संवेदना, परिजनों को हरसंभव साथ देने का भरोसा
  • शोकाकुल परिवारों को दिया हरसंभव साथ का भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। दोनों ने सोनारी में दिवंगत सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर में दिवंगत वंशिका खंडेलवाल के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत

हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिवारों से मिले नेता

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्चों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परिवारों के लिए यह बेहद कठिन और असहनीय क्षण है। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। वहीं सुधा गुप्ता ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत

सर्किट हाउस में हुई मुलाकात, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई

  • सर्किट हाउस में हुई मुलाकात, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
  • संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचने पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला और जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में मुलाकात कर उनका स्वागत किया। पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय भी दिया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : विश्व पर्यटन दिवस पर अखायशीला में चला स्वच्छता अभियान

जदयू नेताओं ने मंत्री श्रवण कुमार से की मुलाकात

मुलाकात के दौरान जदयू संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा जिले और महानगर में संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की। मौके पर जिला, महानगर, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top