साकची में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक, परिवार के प्रति संवेदना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : स्व. रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से साकची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। कांग्रेसजनों ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परविंदर सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़े आंदोलन तथा झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में स्व. रूपी सोरेन के योगदान और त्याग को याद किया गया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ पूरा झारखंड शोकाकुल है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : लंबित मांगों पर यूसील प्रबंधन की लेटलतीफी से लेबर यूनियन नाराज, आंदोलन की चेतावनी
साकची में कांग्रेसजनों ने स्व. रूपी सोरेन को किया नमन
कार्यक्रम में जिला प्रभारी शशिभूषण राय, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू समेत जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल पदाधिकारी तथा मंच-मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्व. रूपी सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।























