विधायक सोनाराम सिंकु ने वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों के बीच बांटे कंबल
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ नवउन्नत पंचायत सचिवालय का उद्घाटन
विधायक सोनाराम सिंकु ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत रेंगड़ाहातु पंचायत में प्रोजेक्ट प्राण के तहत नवउन्नत पंचायत सचिवालय का मंगलवार को विधायक सोनाराम सिंकु एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से पुनः लोकार्पण किया। पंचायत सचिवालय के नवउन्नयन का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और पंचायत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाना है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने क्षेत्र के वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। उन्होंने जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सहायता करना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उनके कल्याण और सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : मेघाहातुबुरु टाउनशिप में चार घंटे गुल रहेगी बिजली, 18 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक कटौती
प्रोजेक्ट प्राण से पंचायत स्तर पर सुविधाओं को मजबूत करने की पहल

कार्यक्रम में टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत की मुखिया एलिश लागुरी, पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा लागुरी एवं मनीषा बोबोंगा सहित आसपास के क्षेत्रों के मानकी-मुंडा और आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय हेम्ब्रम, प्रवीण लागुरी, गोनो लागुरी, साइमन लागुरी, समाजसेवी बिनोद कायम, बिरसा बरजो, बुधन सिंह पान, चन्द्र मोहन टीयू, सतीश हेम्ब्रम, रंजीत गगराई, रोशन पान, हरीश पान, मथुरा लागुरी, बबलू गोप, संतोष नाग, प्रकाश गोप, दीपक गोप एवं अशोक गोप समेत सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत सचिवालय के पुनः लोकार्पण और कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।






















