सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने किया नई सुविधाओं का उद्घाटन
मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक किचन का नवीनीकरण
सीजीएम चंद्रभूषण कुमार की पहल से गुवा सेल अस्पताल में बढ़ेंगी मरीजों की सुविधाएं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : सेल की गुवा लौह अयस्क खदान स्थित गुवा सेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ बुनियादी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों और मरीजों को बेहतर चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार नई पहल की जा रही है। यह अस्पताल सेल कर्मचारियों के अलावा आसपास के 18 सीएसआर गांवों के ग्रामीणों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सेल की महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में एक विशेष जिम स्थापित किया गया है। इस सुविधा से महिला कर्मियों को नियमित व्यायाम और फिटनेस बनाए रखने का अवसर मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप
महिला कर्मचारियों की फिटनेस के लिए गुवा सेल अस्पताल में विशेष जिम की सुविधा
अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किचन का भी व्यापक नवीनीकरण किया गया है। इसके तहत किचन में नए बर्तन, बेहतर फूड मेनू, गैस ओवन और आकर्षक स्टील की फूड ट्रॉली की व्यवस्था की गई है। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ भोजन तैयार करने और वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाना है। इसके अलावा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मरीजों की दैनिक जरूरतों और सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : हितकु में यूसिल के खिलाफ आमरण अनशन तेज, अंचलाधिकारी की पहल पर आज होगी त्रिपक्षीय बैठक
मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ अस्पताल का किचन
अस्पताल में विकसित की गई इन नई सुविधाओं का उद्घाटन गुवा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके अमन, जीएम आरके सिन्हा, आरके बंगा समेत अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा की गई। प्रबंधन की इस पहल से अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को फिटनेस की सुविधा मिलने के साथ मरीजों को बेहतर भोजन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन सुधारों से गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल की व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
























