झारखंड बिहार लाइव, रिपोर्टर
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में JLKM महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष नाशपति महतो और पविता महतो ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और स्थानीय मुद्दों को लेकर रणनीति तय करना था। इस मौके पर पंचायत क्षेत्र की कई महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ली। उनका स्वागत मोर्चा की केंद्रीय सचिव सविता महतो, वीणा देवी, अनिता हेंब्रम और जिला उपाध्यक्ष नमीता महतो ने किया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : गम्हरिया के बलरामपुर में जलजमाव से हाहाकार, बीडीओ ने लिया स्थलीय जायजा
संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी, महिलाओं की भूमिका अहम
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि JLKM महिला मोर्चा की सक्रियता ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। जगन्नाथपुर पंचायत की यह पहल न केवल संगठन को बल देगी, बल्कि अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। बैठक में पुष्पा मुर्मू, अनिता महतो, रायमनी सोरेन, तारा महतो, माइनो सोरेन, शीला महतो, सुलोचना महतो, सुलेखा महतो, रानी महतो, मानकी टुडू और सोमोला महतो जैसी कई सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।