- श्रावण मास से पहले मंदिर परिसर को किया गया साफ, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के पोटका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने किया, जिन्होंने खुद झाड़ू थामकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई में भाग लिया। अभियान में वन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। विधायक ने बताया कि श्रावण मास में झारखंड, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने यहां आते हैं। हरिणा मेला के बाद फैली गंदगी को देखते हुए यह अभियान आवश्यक था, ताकि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और शांत वातावरण मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा में राशन घोटाले का खुलासा, महिला डीलर 41 बोरी चावल बेचते पकड़ी गई
मंदिर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, दुकानदारों को दिए निर्देश
विधायक संजीव सरदार ने स्पष्ट कहा कि यह स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला है। मंदिर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने की दिशा में दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि सबसे अधिक गंदगी प्लास्टिक से फैलती है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस पवित्र स्थल की सुंदरता बनी रहे। इस अभियान में मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्रामप्रधान बज्रांकन दंडपात, पूर्व मुखिया चंका सरदार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधि और आम लोग मिलकर सफाई में जुटें, तो स्वच्छता अभियान एक आंदोलन बन सकता है।