- 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वेदा ने सोशल मीडिया पर दी संन्यास की जानकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने करियर में कुल 124 मैच खेले, जिनमें 48 वनडे और 76 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच शामिल हैं। वेदा ने वनडे में 829 रन और टी20 में 875 रन बनाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन में जो सबक, लोग और यादें दी हैं, उनके लिए वह आभारी हैं। वेदा ने बताया कि अब वह खेल को अलविदा कह रही हैं, लेकिन क्रिकेट से जुड़ी रहेंगी और हमेशा टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रहेंगी।
इसे भी पढ़ें : Bihar : फर्जी मतदाताओं की पहचान पर सियासी विवाद, केंद्रीय मंत्री ने SIR को लोकतंत्र का मजबूतीकरण बताया
32 वर्षीय वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन होयसला से विवाह किया है। उन्होंने आखिरी बार 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उनका अंतिम वनडे मैच 2018 में था। वेदा ने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब वह किसी अन्य भूमिका में खेल से जुड़ी रहना चाहती हैं। उनके संन्यास से भारतीय महिला क्रिकेट में एक अनुभवी खिलाड़ी ने अपने सफर को समाप्त किया है।
























