- झंडात्तोलन के साथ जन सेवा संघ ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 150 लोगों ने लिया भाग
जेपी लाइव, रिपोर्टर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को बोड़ाम प्रखंड के हरियाकोचा सबर टोला में झंडात्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सेवा संघ ट्रस्ट के सदस्य, हरिपद सबर एवं लक्ष्मी सबर के साथ संयुक्त रूप से झंडा फहराया और सलामी दी गई। इस कार्यक्रम में हरियाकोचा और पलाशडीह सबर टोला से लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन पूर्व में बनाई गई रूपरेखा एवं सूची के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गालूडीह में चौथे वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित रक्तदान शिविर, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
जन सेवा संघ ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री और कपड़े
कार्यक्रम के बाद संस्था की ओर से बच्चों को बैट-बॉल, कैरम बोर्ड, ज्योमेट्रिक बॉक्स, किताबें, लूडो, छतरी और कपड़े वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों को नास्ते के पैकेट भी दिए गए। इस आयोजन में प्रज्ञा केंद्र संचालक कृष्ण पद महतो, खगेंद्रनाथ सिंह, हरिपद सबर, लक्ष्मी सबर, सोनू सबर, बृहस्पति सबर, प्रभात सबर, रामपद सबर और सनातन सबर का अहम योगदान रहा। अधिकार मित्र निताई चंद्र गोराई ने डालसा, जमशेदपुर से आए अरुण रजक एवं संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन की मांग की।
























