- एसएसपी ने किया खुलासा, पकौड़ी पंजाब से धराया, मुख्य साजिशकर्ता कमलेश दुबे भी चंगुल में
- आंख में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से लूटे 30 लाख
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को व्यापारी साकेत आगीवाल से हुई 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें कदमा न्यू रानीकुदर का राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी, कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया उड़िया टोला का सुधीर नारायण लोहरा और सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना क्षेत्र का गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा शामिल है। पुलिस ने बताया कि पकौड़ी को पंजाब के अमृतसर से दबोचा गया। आरोपियों से 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की इनोवा कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह सुभाष कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
पकौड़ी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी बरामदगी
इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस टीम में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, डीएसपी सन्नी वर्धन, इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे सहित कई अधिकारियों ने भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो और आरोपी अभी फरार हैं। टीम का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : माहलेड़ीह गाँव में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा
50 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पुलिस ने जोड़े सुराग
घटना 4 सितंबर को दिन के लगभग एक बजे हुई थी। व्यापारी साकेत आगीवाल स्कूटी से 30 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान इनोवा कार पर सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और आंख में मिर्च पाउडर डालकर 30 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है।
























