- सोमेश चंद्र सोरेन की ओर से प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत भादुआ पंचायत के सरना स्पोर्ट क्लब नूतनडीह महिषडुबा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का केंद्र बना। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन मुसाबनी प्रखण्ड के ग्राम प्रधान सह वरिष्ठ नेता सोमय टुडू के आकस्मिक निधन के कारण वे शामिल नहीं हो सके। उनके निर्देश पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष दसमत सोरेन ने कार्यक्रम में भाग लेकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और 12,000 घनफीट बालू जब्त
विजेता और उपविजेता टीम हुए पुरस्कृत
टूर्नामेंट के समापन पर चैंपियन टीम मुरुदघुटू एफसी को 7000 रुपये और उपविजेता पुनगोडा फुटबॉल टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, टी.ऑफ.ए के पूर्व कोच अशोक टुडू, पंचायत अध्यक्ष गोपीनाथ टुडू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेल भावना और अनुशासन की मिसाल देखने को मिली, वहीं क्लब के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
























