- अनुशासन और शिक्षा को लेकर विधायक ने दिया संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। महंती ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने में अभिभावकों की भूमिका अहम है और शिक्षा ही भविष्य को बेहतर बनाने का साधन है। इस बैठक में लगभग 350 अभिभावकों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और 12,000 घनफीट बालू जब्त
शिक्षा और अनुशासन पर विधायक का जोर, स्कूल विकास के लिए नई घोषणाएं
विधायक ने इस अवसर पर स्कूल के विकास के लिए कई सौगातों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द ही नया मीटिंग हॉल, बेंच और साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल कुमार ने कहा कि स्कूल की प्रगति में अभिभावकों का सहयोग अनिवार्य है। बैठक में उप-प्रमुख मुन्ना होता, गोपन पड़ीहारी, बिशाल बारीक, जादूपति राणा और अध्यक्ष दीनानाथ महतो समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा और विकास को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं।
























