जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को ज्ञापन सौंपा.
संघ के सदस्यों ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम में 100 से अधिक और पूरे राज्य में 3000 से अधिक श्रमिक मित्र कार्यरत हैं. ये श्रमिक मित्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और लाभुकों को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद आज तक उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है और केवल प्रोत्साहन राशि देकर काम लिया जा रहा है.
ज्ञापन मिलने पर कुणाल षाड़ंगी ने श्रमिक मित्रों को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को विभागीय मंत्री संजय यादव से बातचीत करेंगे और शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे ताकि श्रमिक मित्रों को न्याय मिल सके.
इस अवसर पर श्रमिक मित्र जिला अध्यक्ष सुशेन कालिंदी, खगेन महतो, झांटू महतो, किसंदर सरदार, संजीत कुमार, कृष्ण सोरेन, समाई माझी, सीमा सरदार, लखी मुर्मू, लखी मोनी हंसदा, सुकुरमनी हेंब्रम, विनोद बा, रमानाथ सिंह, सुभाष सिंह, फनी सिंह, सुनिर्मल किस्कू, टीबु सोरेन, रामचंद्र हेंब्रम, शेफाली मुंडा, डोमेन मंडी, खुदीराम मुर्मू, बाबूराम मंडी, मनोज कुमार सिंह, कोकिल सरदार, मंगल मुर्मू, शुक्रा सोरेन और संजू सरदार सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रमिक मित्र उपस्थित रहे.
























