- झामुमो में शामिल हुए कई भाजपा और अन्य दलों के नेता, मुख्यमंत्री ने दिलाया निष्ठा का शपथ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जंबू अखाड़ा के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी बंटी सिंह शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। रांची स्थित झामुमो के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ समेत कई दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Ghstsila : घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा को मिला व्यापक जनसमर्थन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नेताओं को पार्टी का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने झामुमो की नीति और सिद्धांतों की जानकारी देते हुए सभी को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि घाटशिला उपचुनाव से पहले इन नेताओं का झामुमो में शामिल होना विपक्ष के लिए बड़ा झटका है।
























