- उपचुनाव से पहले झामुमो के पक्ष में बड़ा माहौल, महिलाओं और युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। रविवार को झामुमो के स्टार प्रचारक एवं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने पार्टी छोड़ झामुमो का दामन थाम लिया। खासकर महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को समर्थन देने का संकल्प लिया। विधायक संजीव सरदार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि यह जन समर्थन झामुमो की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर 17 से 25 नवंबर तक कोल्हान में भव्य धार्मिक समागम
झामुमो ही दिलाएगा क्षेत्र को सम्मान और विकास – संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो हमेशा जनता के अधिकार, सम्मान और विकास की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को अब उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पूरा करेंगे। ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, मांझी बाबाओं और नायके बाबाओं ने भी झामुमो पर भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास की राह केवल झामुमो की सरकार ही प्रशस्त कर सकती है।
























