- गालूडीह जोन के सुंदरपुर टोला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक
- जनता से मांगा गठबंधन प्रत्याशी के लिए समर्थन
- विधायक संजीव सरदार बोले— सोमेश सोरेन से मिलेगी घाटशिला को नई दिशा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जैसे-जैसे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, जनसंपर्क अभियान ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने गालूडीह जोन के बड़ाखुर्शी पंचायत के सुंदरपुर टोला में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय समस्याओं और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन का भरोसा दिलाया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति महिलाओं का बढ़ता उत्साह, जनसंपर्क अभियान में उमड़ा समर्थन
जनसंपर्क अभियान में उमड़ा उत्साह, ग्रामीणों ने जताया गठबंधन प्रत्याशी पर भरोसा
अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गालूडीह जोन का नाम स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के प्रयासों से आज देश-विदेश में जाना जाता है। उन्हीं की पहल से यहां जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जो आज देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पढ़े-लिखे युवा इंजीनियर सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला की सेवा का अवसर दिया है। आने वाले दिनों में सोमेश सोरेन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे। अंत में विधायक ने कहा — “आपका एक सकारात्मक निर्णय घाटशिला को नई दिशा और पहचान देगा।”
























