- गुरुद्वारा प्रबंधन समिति से हुई बैठक में समाज की समस्याओं पर हुई चर्चा
- झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मिला समर्थन
- सिख समाज ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को समर्थन देने का लिया संकल्प
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मउभंडार स्थित गुरुद्वारा प्रांगण में रविवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के मंत्री एवं गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सिख समाज की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उपचुनाव के बाद इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। नेताओं ने सिख समाज के ऐतिहासिक योगदान और देश निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की तथा गठबंधन प्रत्याशी स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में समाज से समर्थन मांगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो पेयजल परियोजना का हस्तांतरण एकमुश्त हो, चरणबद्ध नहीं – सरयू राय
गुरुद्वारा समिति ने समाज की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई
बैठक में उपस्थित सिख समाज के प्रतिनिधियों ने नेताओं के वक्तव्यों का स्वागत करते हुए सकारात्मक रुख दिखाया और झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हरभजन सिंह, ओमकार सिंह, गुरबचन सिंह, सुखदेव सिंह, जे. एस. धारीवाल, परमजीत सिंह और मनोहर सिंह संधू सहित सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने आपसी एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया।
























