- OBHS और पेंट्री कार स्टाफ को दिया गया वेस्ट मैनेजमेंट प्रशिक्षण
- रांची–हावड़ा इंटरसिटी में बिना अनुमति पानी बेचने वालों पर कार्रवाई
जेबी लाइव, रिपोर्टर
खड़गपुर डिवीज़न ने रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकने पर रोक लगाने और ऑनबोर्ड स्टाफ में ज़िम्मेदार वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटेंसिव सेफ्टी व क्लीननेस अवेयरनेस ड्राइव शुरू किया। कमर्शियल इंस्पेक्टरों ने ट्रेन संख्या 12857 और 22892 में व्यापक जांच की और OBHS तथा पेंट्री कार स्टाफ को कचरा संग्रह, पृथक्करण और सही निपटान की विस्तृत जानकारी दी। 22892 रांची–हावड़ा इंटरसिटी में जांच के दौरान टीम ने बिना अनुमति पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचते पाए गए विक्रेताओं पर कार्रवाई की और ऐसे 10 कार्टन पानी ज़ब्त किए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील का सहयोग : गीता थिएटर की एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप अब होगी बिल्कुल नि:शुल्क
इसी अभियान के तहत स्टेशन परिसर और पार्किंग क्षेत्र में कमर्शियल इंस्पेक्टर, कमर्शियल सुपरवाइज़र, स्टेशन मास्टर और रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स (RPF) ने संयुक्त अभियान चलाए। इन अभियानों में सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान कर हटाने, तथा अनधिकृत वेंडिंग पर रोक लगाने पर विशेष ध्यान दिया गया। खड़गपुर डिवीज़न ने कहा कि वह अपने सभी स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता, सुरक्षा और उच्च सेवा मानक बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
























